Micromax Canvas Selfie 2 स्मार्टफोन 5,999 रुपये में, Canvas Selfie 3 भी लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 18 अगस्त 2015 10:51 IST
माइक्रोमैक्स (Micromax) ने सोमवार को अपने 'कैनवस सेल्फी' (Canvas Selfie) रेंज के दो नए स्मार्टफोन मार्केट में पेश किए। Micromax ने कैनवस सेल्फी 2 (Canvas Selfie 2 Q340) और कैनवस सेल्फी 3 (Canvas Selfie 3 Q348) को लॉन्च किया। कंपनी ने Canvas Selfie 3 की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जो अगस्त महीने के अंत तक मार्केट में उपलब्ध होगा। वहीं, Canvas Selfie 2 स्मार्टफोन ऑनलाइन बिकेगा। यह 22 अगस्त से 5,999 रुपये में मिलेगा।

एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले माइक्रोमैक्स कैनवस सेल्फी 2 (Micromax Canvas Selfie 2) में 5 इंच (480x854 pixels) का FWVGA IPS डिस्प्ले है। डिवाइस 1.3GHz quad-core प्रोसेसर (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) और 1GB रैम (RAM) के साथ आएगा।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Canvas Selfie 2 में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा मौजूद है। रियर कैमरे में OV5648 सेंसर और 4P लार्गन लेंस का इस्तेमाल किया गया है और साथ में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। डिवाइस में OV5670 सेंसर और 4P लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। स्मार्टफोन में 2000mAh की बैटरी है।
माइक्रोमैक्स कैनवस सेल्फी 3 (Micromax Canvas Selfie 3) में 4.8 इंच का HD (720x1280 pixels) एमोलेड IPS डिस्प्ले है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन भी मौजूद है। डिवाइस 1.3GHz quad-core प्रोसेसर (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) के साथ आएगा और साथ में मौजूद होगा 1GB का DDR2 RAM। Micromax ने इस हैंडसेट में इस्तेमाल किए गए Android के वर्ज़न की जानकारी नहीं दी है।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Canvas Selfie 3 में ब्लू ग्लासेज़ और 5P लार्गन लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा मौजूद है। डिवाइस में एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। इसमें Sony MX179 सेंसर और एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। डिवाइस के फ्रंट कैमरे से 78 डिग्री वाइड-एंगल के सेल्फी शॉट लिए जा सकते हैं। डिवाइस में गेस्चर शॉट, फेस ब्यूटी, पनोरमा, नाइट शॉट और वन की शॉट फ़ीचर मौजूद हैं। हैंडसेट के ब्लू, ग्रीन, पर्पल, स्काई ब्लू, यलो कलर वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे। स्मार्टफोन में 2300mAh की बैटरी भी मौजूद है। कंपनी के द्वारा स्मार्टफोन के कस्टमर्स को ब्लूटूथ फंक्शनालिटी वाला सेल्फी स्टिक भी दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.