माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 2 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 3 मई 2016 15:24 IST
माइक्रोमैक्स ने अपने कैनवस सीरीज का एक नया फैबलेट कैनवस मेगा 2 लॉन्च किया है। माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 2 की कीमत 7,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 6 इंच का डिस्प्ले और 3000 एमएएच की बैटरी है।

माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 2 फैबलेट में 6 इंच का क्यूएचडी (960 X 540 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। 1 जीबी रैम से लैस कैनवस मेगा 2 फैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलेगा। रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।

इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। 4जी एलटीई और ब्लूटूथ 4.0 के अलावा अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।

देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अप्रैल महीने में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित अपना पहला स्मार्टफोन कैनवस स्पार्क 2 प्लस लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट की कीमत 3,999 रुपये है। इससे पहले दो फ्लैगशिप हैंडसेट कैनवस 6 और कैनवस 6 प्रो लॉन्च किए गए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.