माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किए तीन स्मार्टफोन, कीमत 3,199 रुपये से शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2015 17:42 IST
देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट मे जोरदार धमाका किया है। गुरुवार को कंपनी ने अपने बोल्ट लाइनअप का विस्तार करते हुए तीन हैंडसेट बोल्ट एस302, बोल्ट क्यू331 और बोल्ट क्यू338 लॉन्च किए। इन स्मार्टफोन की कीमत क्रमशः 3,199, 4,999 और 6,499 रुपये है। इन डुअल-सिम स्मार्टफोन में 3जी कनेक्टिविटी मौजूद हैं।

माइक्रोमैक्स बोल्ट एस302 में 4 इंच का डबल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ सिंगल-कोर स्प्रैडट्रम (एससी7715) प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम मौजूद है। यह एंड्रॉयड 4.4.3 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। बोल्ट एस302 में 2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। स्मार्टफोन में 1450 एमएएच की बैटरी है जो 4 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी, जीपीआरएस/ एज, ए-जीपीएस और 3जी फ़ीचर मौजूद हैं।
Advertisement

माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू331 एक डुअल सिम हैंडसेट है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ के क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम (एससी7731जी) प्रोसेसर और 512 एमबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले बोल्ट सीरीज के इस स्मार्टफोन में 5 इंच (480x854 पिक्सल) का आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
बोल्ट क्यू331 में 2000 एमएएच की बैटरी है। यह 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। स्मार्टफोन में जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।

अब बात माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू338 की। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6580) प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम होगा।
माइक्रोमैक्स के इस नए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। डुअल-सिम सपोर्ट करने वाला क्यू338 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 3जी, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, और माइक्रो-यूएसबी 2.0 फीचर के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 7.5 घंटे का टॉक टाइम और 360 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  5. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  6. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  7. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  9. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.