माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू331, बोल्ट एस302 बजट फोन कंपनी की साइट पर लिस्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2015 17:50 IST
माइक्रोमैक्स ने अपने बोल्ट सीरीज के दो नए स्मार्टफोन बोल्ट क्यू331 और बोल्ड एस302 पेश किए हैं। दोनों नए हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, लिस्टिंग में इन स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी जल्द ही माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू331 और माइक्रोमैक्स बोल्ट एस302 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी।

कंपनी की लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि दोनों ही हैंडसेट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के लिए मुफ्त डेटा पैक के साथ आएंगे। कंपनी ने इसके लिए टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के साथ समझौता किया है। उम्मीद है कि कंपनी इसके बारे में ज्यादा जानकारी लॉन्च के दौरान मुहैया कराएगी।

(यह भी पढ़ें: माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू331 बनाम माइक्रोमैक्स बोल्ट एस302)

माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू331 एक डुअल सिम हैंडसेट है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ के क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम (एससी7731जी) प्रोसेसर और 512 एमबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले बोल्ट सीरीज के इस स्मार्टफोन में 5 इंच (480x854 पिक्सल) का आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बोल्ट क्यू331 में 2000 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। स्मार्टफोन में जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर हैं।
Advertisement

दूसरी तरफ, माइक्रोमैक्स बोल्ट एस302 में 4 इंच का डबल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ सिंगल-कोर स्प्रैडट्रम (एससी7715) प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम मौजूद है। यह एंड्रॉयड 4.4.3 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। बोल्ट एस302 में 2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा

स्मार्टफोन में 1450 एमएएच की बैटरी है जो 4 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी, जीपीआरएस/ एज, ए-जीपीएस और 3जी फ़ीचर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  4. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  5. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  6. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  8. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  9. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.