माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू326 प्लस ऑनलाइन उपलब्ध

माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू326 प्लस ऑनलाइन उपलब्ध
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू326 प्लस की कीमत 3,499 रुपये है
  • फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है
  • डुअल सिम सपोर्ट वाला यह फोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने बोल्ट सीरीज में नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन बोल्ट क्यू326 प्लस लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन एक थर्ड पार्टी ऑनलाइन रिटेलर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। फोन की कीमत 3,499 रुपये है। फिलहाल इस फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है और इसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

सबसे पहले माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू326 प्लस की खबर फोनराडार ने दी। इस स्मार्टफोन में 4 इंच का 800 x 480 पिक्सल का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली 400 जीपीयू है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 3जी नेटवर्क सपोर्ट करता है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला यह फोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 1400 एमएएच की बैटरी है जिसके 4 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। यह फोन ग्रे व शैंपेन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 3जी के अलावा माइक्रोमैक्स बोल्ट क्यू326 प्लस 2जी, एज, जीपीआरएस, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीए, ए-जीपीएस और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर सपोर्ट करता है। इस फोन का वज़न 270 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता1400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »