Micromax ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, कीमत 4,249 रुपये से शुरू

Micromax ने मार्केट में दो नए स्मार्टफोन उतारे हैं। हम बात कर रहे हैं Micromax Bharat 5 Infinity Edition और Micromax Bharat 4 Diwali Edition की। दोनों ही स्मार्टफोन बजट रेंज के हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2018 14:22 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलेंगे
  • माइक्रोमैक्स भारत 5 इनफिनिटी एडिशन की कीमत 5,899 रुपये है
  • माइक्रोमैक्स भारत 4 दिवाली एडिशन की कीमत 4,249 रुपये है
Micromax ने मार्केट में दो नए स्मार्टफोन उतारे हैं। हम बात कर रहे हैं Micromax Bharat 5 Infinity Edition और Micromax Bharat 4 Diwali Edition की। दोनों ही स्मार्टफोन बजट रेंज के हैं। त्योहारी सीज़न से ठीक पहले कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए दोनों ही स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलेंगे। Bharat 5 Infinity Edition की बिक्री ऑफलाइन मार्केट में शुरू हो गई है। Bharat 4 Infinity Edition की बिक्री 3 नवंबर से शुरू होगी। एंड्रॉयड गो वर्ज़न में यूज़र को बजट हार्डवेय़र में भी बेहतरीन अनुभव मिलने का दावा है। इस एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए जीमेल गो और गूगल मैप्स गो जैसे ऐप तैयार किए गए हैं।
 

Micromax Bharat 5 Infinity Edition, Micromax Bharat 4 Diwali Edition की भारत में कीमत

माइक्रोमैक्स भारत 5 इनफिनिटी एडिशन की कीमत 5,899 रुपये है। दूसरी तरफ, माइक्रोमैक्स भारत 4 दिवाली एडिशन की कीमत 4,249 रुपये है। दोनों ही स्मार्टफोन दुकानों में मिलेंगे। माइक्रोमैक्स भारत 5 देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध है, जबकि भारत 4 की बिक्री 3 नवंबर से होगी।

लॉन्च ऑफर के तहत, Micromax ने Jio के साथ 25 जीबी अतिरिक्त डेटा के लिए साझेदारी की है। ग्राहकों को पांच रीचार्ज तक हर बार 5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
 

Micromax Bharat 5 Infinity Edition स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स भारत 5 इनफिनिटी एडिशन एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 18:9 फुल विज़न डिस्प्ले है। माइक्रोमैक्स ने फिलहाल प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इस फोन में 1 जीबी रैम होने की पुष्टि हो चुकी है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा।
Advertisement
 

Micromax Bharat 5 Infinity Edition की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। इसमें फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। यह वीओएलटीई और ओटीजी सपोर्ट के साथ आता है। इसकी बैटरी 5,000 एमएएच की है।
 

Micromax Bharat 4 Diwali Edition स्पेसिफिकेशन

माइक्रोमैक्स भारत 4 दिवाली एडिशन एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। स्मार्टफोन में 5 इंच का डिस्प्ले है। यह 1 जीबी रैम से लैस है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा।
Advertisement

इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह 4जी वीओएलटीई को सपोर्ट करता है। माइक्रोमैक्स भारत 4 दिवाली एडिशन की बैटरी 2000 एमएएच की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo (Go edition)
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo (Go edition)
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.