70 इंच डिस्प्ले के साथ Mi TV EA70 2022 4K TV लॉन्च, जानें प्राइस...

Xiaomi Mi TV EA70 2022 की कीमत CNY 3,299 (लगभग 38,800 रुपये) है। इसे चीन में शाओमी ऑनलाइन स्टोर mi.com के जरिए खरीदा जा सकता है। टीवी की सेल 31 दिसंबर से शुरू होगी और इसमें ब्लैक कलर वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2021 17:38 IST
ख़ास बातें
  • यह 4K टीवी 64-bit क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है
  • टीवी की सेल 31 दिसंबर से शुरू होगी
  • टीवी में ब्लैक कलर वेरिएंट खरीद के लिए है उपलब्ध
Xiaomi Mi TV EA70 2022 को 70 इंच डिस्प्ले के साथ चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह 4K टीवी 64-bit क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है और इसमें दो स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। Xiaomi का कहना है कि टीवी में प्रीमियम वन-पीस 2mm मैटल फ्रेम फीचर किया गया है और यह 97.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो प्रदान करता है। यह टीवी “newly-upgraded” MIUI for TV पर काम करता है। शाओमी टीवी ब्लूटूथ वॉयस रिमोट कंट्रोल के साथ आता है।
 

Xiaomi Mi TV EA70 2022 price, availability

Xiaomi Mi TV EA70 2022 की कीमत CNY 3,299 (लगभग 38,800 रुपये) है। इसे चीन में शाओमी ऑनलाइन स्टोर mi.com के जरिए खरीदा जा सकता है। टीवी की सेल 31 दिसंबर से शुरू होगी और इसमें ब्लैक कलर वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Xiaomi Mi TV EA70 2022 specifications

Xiaomi Mi TV EA70 2022 में 70 इंच (3,840x2,160 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 176 डिग्री व्यूविंग एंगल, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 300 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस दी गई है। यह टीवी क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ माली जीपीयू दिया गया है। यह टीवी 1.5 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। टीवी upgraded MIUI for TV पर काम करता है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह स्मार्ट वॉयस कंट्रोल और minimalist mode प्रदान करता है।

कनेक्टिविटी के लिए टीवी में ब्लूटूथ, वाई-फाई (2.4GHz) और इन्फ्रारेड शामिल है। इसमें दो एचडीएमआई पोर्ट, एवी पोर्ट, एटीवी/डीटीएमबी पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एस/पीडीआईएफ पोर्ट और ईथरनेट पोर्ट मौजूद है। टीवी में दो 10W स्पीकर के साथ DTS-HD सपोर्ट मिलता है। इसका भार स्टैंड के साथ 19.5 किलोग्राम है। साथ ही ब्लूटूथ वॉयस कंट्रोल दिया गया है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

70.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  3. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  4. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  7. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  8. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  3. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  6. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  8. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  9. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.