Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max के लिए 399 रुपये में Mi Protective Glass लॉन्च

Mi Protective Glass में मल्टी लेयर्ड कोटिंग की गई है, जिसमें टॉप पर Oleophobic कोटिंग, टैम्पर्ड ग्लास लेयर, ऑप्टिकल क्लियर ऐड्हीसिव कोटिंग, एंटी-बर्स्ट फिल्म लेयर, सिलिकॉन ऐड्हीसिव कोटिंग लेयर और अंत में रिलीज़ लेयर दी गई है।

Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max के लिए 399 रुपये में Mi Protective Glass लॉन्च

Mi Protective Glass फिलहाल डिस्काउंटेट कीमत पर खरीद के लिए है उपलब्ध

ख़ास बातें
  • कंपनी ने पिछले साल भी Redmi Note 8 Pro के लिए पेश किया था Mi Protective G
  • Mi.com के जरिए अपने खरीद सकते हैं मी प्रोटेक्टिव ग्लास
  • मी प्रोटेक्टिव ग्लास की असल कीमत 599 रुपये है
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन के लिए भारत में नई एक्सेसरीज़ लॉन्च कर दी गई है, जो है Xiaomi Mi Protective Glass। पिछले साल दिसंबर में Redmi Note 8 Pro के लिए लॉन्च किए गए 'मी प्रोटेक्टिव ग्लास' की तरह इस नए ग्लास को भी कंपनी ने कॉर्निंग के साथ साझेदारी में बनाया गया है। शाओमी ने वादा किया है कि मी प्रोटेक्टिव ग्लास रेडमी नोट 9 और रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन में बेहतर डैमेज प्रोटेक्शन और बबल फ्री इंस्टॉलेशन अनुभव प्रदान करेगा। भारत में यह ग्लास Mi store वेबसाइट के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

Mi Protective Glass for Redmi Note 9 Series price in India

Xiaomi के मी प्रोटेक्टिव ग्लास की कीमत 399 रुपये है, जिसे आप Mi.com के जरिए अपने Redmi Note 9 pro सीरीज़ के लिए खरीद सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि वेबसाइट पर Mi Protective Glass फिलहाल डिस्काउंटेट कीमत के साथ लिस्ट किया गया है, इस ग्लास की असल कीमत 599 रुपये है।
 

Mi Protective Glass for Redmi Note 9 Series specifications

मी प्रोटेक्टिव ग्लास कॉर्निस द्वारा बनाया ग्लास है। स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्शन और स्पेशलिटी ग्लास की बात आती है, तो इस ब्रांड को एक स्टैंडर्ड माना जाता है। यह ग्लास रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी 9 प्रो मैक्स के लिए सक्षम है। इसमें 9एच हार्डनेस और बेहतर डैमेज प्रोटेक्शन का दावा किया गया है। मी प्रोटेक्टिव ग्लास alkali-aluminosilicate ग्लास है, जिसको लेकर दावा किया जाता है कि यह soda lime टैम्पर्ड ग्लास की तुलना में बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। बताया गया है कि यह 2.5D ऐजेस के साथ 0.4mm मोटा है।

ग्लास में मल्टी लेयर्ड कोटिंग की गई है, जिसमें टॉप पर Oleophobic कोटिंग, टैम्पर्ड ग्लास लेयर, ऑप्टिकल क्लियर ऐड्हीसिव कोटिंग, एंटी-बर्स्ट फिल्म लेयर, सिलिकॉन ऐड्हीसिव कोटिंग लेयर और अंत में रिलीज़ लेयर दी गई है। शाओमी का कहना है कि मी प्रोटेक्टिव ग्लास को ion-exchange प्रक्रिया के जरिए तैयार किया गया है, जो कि स्टैंडर्ड सोडा लाइम टैम्पर्ड की तुलना में पांच गुना बेहतर प्रोटेक्शन प्रदान करता है।

गौर करने वाली बात यह भी है कि प्रोटेक्टिव ग्लास के निचली दायीं ओर Mi का लोगो दिया गया है, कंपनी का कहना है कि यह समय के साथ मिट जाएगा। पैकेज में इसके साथ आपको स्क्रीन गार्ड, माइक्रोफाइबर कपड़ा, वाइप सेट और इंस्ट्रक्शन मैनुअल दिया जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  2. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  4. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  5. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  6. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  9. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  10. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »