Mi Power Bank वर्ल्ड कप एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के लिए शाओमी ने मी पावर बैंक-वर्ल्ड कप एडिशन की बिक्री शुरू कर दी है। नए प्रोडक्ट को शाओमी इंडिया की वेबसाइट से 999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Mi Power Bank वर्ल्ड कप एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • मी पावर बैंक- वर्ल्ड कप एडिशन में लिथियम पॉलीमर बैटरी है
  • Mi Power Bank - World Cup Edition में दो यूएसबी पोर्ट हैं
  • 10000mAh Mi Power Bank 2i को 899 रुपये में बेचा जाता है
विज्ञापन
क्रिकेट विश्व कप 2019 के मद्देनज़र Mi Power Bank - World Cup Edition को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया पावर बैंक मॉडल कंपनी के मौज़ूदा 10,000 एमएएच की क्षमता वाले Mi Power Bank 2i जैसा ही है। लेकिन यह ब्लू रंग में आता है। Xiaomi आम तौर पर Mi Power Bank 2i को व्हाइट, ब्लैक और लाल रंग में बेचती है। मी पावर बैंक वर्ल्ड कप एडिशन डुअल यूएसबी आउटपुट से लैस है। इसमें टू-वे क्विक चार्ज फंक्शनालिटी है। Xiaomi ने यह भी दावा किया है कि उसने इसमें ज्यादा डेनसिटी वाले लिथियम पॉलीमर बैटरी का इस्तेमाल किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के लिए शाओमी ने मी पावर बैंक-वर्ल्ड कप एडिशन की बिक्री शुरू कर दी है। नए प्रोडक्ट को शाओमी इंडिया की वेबसाइट से 999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

14.2 मिलीमीटर की चौड़ाई वाले मी पावर बैंक- वर्ल्ड कप एडिशन में लिथियम पॉलीमर बैटरी है। शाओमी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह पावर बैंक Mi A1 को 2.2 बार और iPhone 7 को 3.5 बार चार्ज कर सकता है। इसमें दो यूएसबी पोर्ट हैं, यानी एक साथ दो डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। इसी तरह से डिवाइस टू-वे क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। इसमें चार्जिंग के लिए माइक्रोयूएसबी पोर्ट है।

गौर करने वाली बात है कि ब्लू रंग का होने के अलावा Mi Power Bank - World Cup Edition पूरी तरह से 10000 एमएएच मी पावर बैंक 2आई जैसा ही है। Mi Power Bank 2i सीरीज़ के इस पावर बैंक को नवंबर 2017 में लॉन्च किया गया था।

आज की तारीख में Xiaomi के 10000mAh Mi Power Bank 2i को 899 रुपये में बेचा जाता है। हालांकि, क्रिकेट वर्ल्ड कप एडिशन के लिए आपको 100 रुपये ज़्यादा देने होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »