Mi Gaming Laptop 2019 लॉन्च, 16 जीबी तक रैम से है लैस

Mi Gaming Laptop 2019 की कीमत 7,499 चीनी युआन (करीब 75,100 रुपये) से शुरू होती है। मी गेमिंग लैपटॉप 2019 में डॉल्बी सराउंड साउंड के साथ हाइ-रेज़ ऑडियो सर्टिफाइड ऑडियो सिस्टम है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 अगस्त 2019 12:44 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है
  • डिस्प्ले पैनल के ऊपर मी गेमिंग लैपटॉप 2019 में वेबकैम है
  • Mi Gaming Laptop 2019 को भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी नहीं उपलब्ध

Mi Gaming Laptop: मी गेमिंग लैपटॉप 2019 लॉन्च, 16 जीबी तक रैम से है लैस

Mi Gaming Laptop 2019 को लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी का यह नए जेनरेशन वाला लैपटॉप बीते साल मार्च में पेश किए गएगेमिंग नोटबुक का अपग्रेड है। नया मी गेमिंग लैपटॉप मॉडल 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। Xiaomi ने मी गेमिंग लैपटॉप 2019 में 9वें जेनरेशन वाले इंटल कोर आई7 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। साथ में 'क्विक कूलिंग' थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है। मी गेमिंग लैपटॉप 2019 में डॉल्बी सराउंड साउंड के साथ हाइ-रेज़ ऑडियो सर्टिफाइड ऑडियो सिस्टम है। इसके अलावा लैपटॉप में चार पार्टीशन वाले बैकलिट कीबोर्ड हैं।
 

Mi Gaming Laptop 2019 की कीमत

शाओमी ने चीनी मार्केट में अपने मी गेमिंग लैपटॉप 2019 के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। कीमत 7,499 चीनी युआन (करीब 75,100 रुपये) से शुरू होती है।
 

Mi Gaming Laptop 2019 specifications

डिज़ाइन के लिहाज मी गेमिंग लैपटॉप 2019 बहुत हद तक बीते साल लॉन्च किए गए मी गेमिंग लैपटॉप जैसा ही है। दोनों तरफ गर्म हवा निकालने के लिए वेंट है। इसके अलावा चार यूएसबी 3.0, फुल-साइज़ एचडीएमआई 2.0, गीगाबिट इथरनेट और 3.5 एमएम हेडफोन के लिए जगह है। मशीन में 3 इन वन कार्ड रीडर भी है।
 

Mi Gaming Laptop 2019 में है अनोखा थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम


विंडोज 10 पर चलने वाले मी गेमिंग लैपटॉप 2018 में 9वें जेनरेशन वाला Intel Core i7-9750H और Core i5-9300H प्रोसेसर के विकल्प हैं। ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX 2060 है। 16 जीबी और 8 जीबी डीडीआर4 2666MHz रैम के विकल्प हैं, साथ में 512 जीबी एसएसडी। नोटबुक में इंटल 2x2 डुअल-एंटीना वाई-फाई है जो 802.11एसी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी है।

शाओमी ने अपने इस लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया है। डिस्प्ले पैनल 142 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ है और यह 9.9 मिलीमीटर चौड़ा है।

डिस्प्ले पैनल के ऊपर मी गेमिंग लैपटॉप 2019 में वेबकैम है जो एचडी वॉयस कॉलिंग में काम आता है। शाओमी ने अपने नए लैपटॉप में इन-हाउस थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया है। इसके बारे में कूलिंग क्षमता को 60 फीसदी से बढ़ा देने का दावा है।
Advertisement

टाइपिंग के लिए मी गेमिंग लैपटॉप 2019 में चार पार्टिशन वाले बैकलिट कीबोर्ड हैं। नोटबुक में 55 वॉट आवर्स की बैटरी है। इसके बारे में फुल-चार्ज होने पर 4.5 घंटे के वीडियो प्लेबैक या वेब ब्राउजिंग देने का दावा है। Mi Gaming Laptop 2019 का डाइमेंशन 364x265.2x20.9 मिलीमीटर है और वज़न 2.6 किलोग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  2. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  3. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  4. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  5. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Free Netflix? चुनिंदा यूजर्स को मिल रहा खास ऑफर, ऐसे चेक करें आपनी एलिजिबिलिटी
  2. Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी! 4 साल बाद भारत में कंपनी ने फिर शुरू की यह पेमेंट सर्विस
  3. Facebook, Instagram जैसे सोशल मीडिया ऐप्स भारत में होंगे बच्चों के लिए बैन! PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के कानून को सराहा
  4. अब YouTube पर नहीं दिखेंगे Ads? इस ब्राउजर में फ्री मिल रहा है फीचर
  5. ₹1900 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Ai+ Nova 2 Ultra 5G, ऐसे करें चेक
  6. Moto G77 Power vs Redmi Note 15 SE vs iQOO Z10R 5G: खरीदने के लिए जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  9. 300 मीटर गहरे पानी में चलने वाली वॉच Timex Deepwater Meridian 300 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. ChatGPT ने भेजा जेल में!, 15 साल के बच्चे ने बनाया ऐसा प्रोग्राम, स्ट्रीमिंग कंपनी को बंद करना बड़ा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.