शाओमी रेडमी नोट 4 एक रुपये में खरीदने का मौका, जानें कैसे

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2017 17:19 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी फैन फेस्टिवल का आयोजन 6 अप्रैल को होगा
  • मी फैन फेस्टिवल में एक रुपये वाली फ्लैश का आयोजन भी होगा
  • इस सेल में एक रुपये में रेडमी नोट 4 खरीदने का मौका होगा
शाओमी इस गुरुवार को भारत में मी फैन फेस्टिवल आयोजित करेगी। चीन की इस कंपनी ने जानकारी दी है कि 6 अप्रैल को कंपनी एक रुपये वाली फ्लैश सेल का आयोजन करेगी। इस फेस्टिवल के तहत, एक रुपये वाली फ्लैश सेल के अलावा, कई डिवाइस पर डील और ऑफर हैं। मी गेम खेलने पर कूपन भी जीते जा सकते हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खुलासा हुआ है कि बुधवार को ग्राहकों को कई फेस्टिव ऑफर मिलेंगे।

एक रुपये की फ्लैश सेल का आयोजन सिर्फ शाओमी के मी ऐप पर होगा। यह सेल सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे होगी। इस दौरान ग्राहकों के पास रेडमी नोट 4, मी बैंड 2 और 10000 एमएएच वाले पावरबैंक को सिर्फ एक रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा कंपनी 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक हर रोज सुबह 10 बजे से 50 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये के डिस्काउंट कूपन भी दोगी। मी प्रोटेक्ट पर भी शाओमी 200 रुपये की छूट दे रही है। इसके साथ ही एसबीआई डेबिट कार्ड धारकों को अधिकतम 5,000 रुपये की खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत की छूट (अधिकतम 500 रुपये) मिलेगी।

शाओमी मी फैन फेस्टिवल में हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी 4ए बजट स्मार्टफोन को खरीदने का मौका भी होगा। दोपहर 12 बजे रेडमी 4ए के अलावा शाओमी रेडमी नोट 4 के लिए सेल होगी।

मी फैन फेस्टिवल के दौरान मी एयर प्यूरिफायर 2 को 500 रुपये की छूट के साथ 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। मी वीआर प्ले 100 रुपये की छूट के साथ 999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही, 20000 एमएएच पावर बैंक को 200 रुपये की छूट के साथ 2,199 रुपये जबकि 10000 एमएएच पावर बैंक को 100 रुपये की छूट के साथ 1,199 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

मी इन-ईयर हेडफोन प्रो पर 200 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है और इन्हे 1,599 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

वहीं बंडल डील में मी एयर प्यूरिफाय 2 और एयर प्यूरिफायर फिल्टर 10,998 रुपये में मिलेगा। इस डील में कुल 1,500 रुपये की छूट मिल रही ह। वहीं ब्लूटूथ स्पीकर + सेल्फी स्टिक + इइन ईयर हेडफोन बेसिक मैट बंडल पर 300 रुपये की छूट के साथ 3,497 रुपये में उपलब्ध होंगे। वहीं मी इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी + 10000 एमएएच पावर बैंक प्रो 500 रुपये की छूट के साथ 3,498 रुपये में खरीदे जा सकेंगे। स्टैंडर्ड अडेप्टर+ यूएसबी केबल + 20000 एमएएच पावर बैंक को एक साथ खरीदने पर 300 रुपये की छूट मिलेगी, यानी इन तीनों एक्सेसरी को 2,497 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। मी बैंड 2+ मी कैप्सूल ईयरफोन पर 400 रुपये की छूट मिलेगी और इन्हें 2,598 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा मी फैन फेस्टिवल में शाओमी मी मैक्स प्राइम स्मार्टफोन 19,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इस फोन पर ज़ीरो प्रतिशत ईएमआई का ऑफर भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mi fan festival, mi fan festival
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.