शाओमी का एमआई फैन फेस्टिवल बुधवार को, एमआई 5 के साथ मिलेंगे कई नए प्रोडक्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2016 11:16 IST
शाओमी इस बुधवार को भारत में एमआई फैन फेस्टिवल आयोजित करेगी। चीन की इस कंपनी ने जानकारी दी है कि बुधवार को कंपनी की वेबसाइट पर नए डिवाइस भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। यह फेस्टिवल सुबह 8 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा।

उम्मीद के मुताबिक, शाओमी एमआई 5 की बिक्री बुधवार से ही फ्लैश सेल मॉडल के जरिए शुरू होगी। कंपनी ने फिलहाल एमआई फैन फेस्टिवल में दिए जाने वाले ऑफर के बारे में कुछ नहीं बताया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खुलासा हुआ है कि बुधवार को ग्राहकों को कई फेस्टिव ऑफर मिलेंगे। शाओमी एमआई फैन फेस्टिवल का आयोजन अपनी छठवीं सालगिरह के मौके पर कर रही है।

एमआई फैन फेस्टिवल के दौरान एमआई इन-ईयर हेडफोन्स प्रो, एलईडी लाइट इनहांस्ड ब्लू, एमआई यूएसबी केबल 120सीएम और 20000 एमएएच एमआई पावर बैंक की भी बिक्री होने की संभावना है। गौर करने वाली बात है कि ये प्रोडक्ट पहली बार भारत में उपलब्ध होंगे। शाओमी का एमआई इन-ईयर हेडफोन्स प्रो 1,399 रुपये, एलईडी लाइट इनहांस्ड ब्लू 249 रुपये, एमआई यूएसबी केबल 120 सीएम 149 रुपये और नया 20000 एमएएच का एमआई पावर बैंक 1,699 रुपये में मिलेगा। 20000 एमएएच का पावर बैंक शाओमी द्वारा भारत में बेचे जाने वाला सबसे ज्यादा क्षमता वाला पावरबैंक होगा। यह फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करता है और 7 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है।
 

याद दिला दें कि शाओमी ने पिछले हफ्ते भारत में अपने एमआई 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 24,999 रुपये में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन सबसे पहले बुधवार फ्लैश सेल मॉडल के जरिए कंपनी की वेबसाइट Mi.com पर उपलब्ध होगा। इसे कुछ हफ्तों बाद शाओमी के अन्य ई-कॉमर्स पार्टनर वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  5. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  8. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  9. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  10. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.