Mi AirDots 2 SE ट्रू वायरलेस ईयरफोन हुए लॉन्च, ये हैं खूबियां

Mi AirDots 2 SE 10 मीटर की रेंज को सपोर्ट करने के लिए ब्लूटूथ 5.0 का इस्तेमाल करता है और एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस से आराम से कनेक्ट हो सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 14 मई 2020 18:29 IST
ख़ास बातें
  • Mi AirDots 2 SE में ब्लूटूथ 5 और 14.2 एमएम ड्राइवर शामिल है
  • कंपनी का दावा एक चार्ज में 5 घंटे चल सकते हैं नए ट्रू वायरलेस ईयरफोन
  • नॉइस कैंसलिंग और टच कंट्रोल से लैस है नया मी एयरडॉट्स 2 एसई

Mi AirDots 2 SE 14.2 एमएम ड्राइवर से लैस आता है

Mi AirDots 2 SE ट्रू वायरलेस (TWS) ईयरबड्स चीन में प्रभावशाली प्राइस टैग के साथ लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi के नए टीडब्ल्यूएस इयरफोन केवल सफेद रंग में लॉन्च किए गए हैं। इयरफोन Mi AirDots Pro 2 की तरह ही दिखते हैं, लेकिन इनकी कीमत काफी कम है। इनमें कई कार्यों को आसानी से कंट्रोल करने के लिए टच फंगशन दिया गया है। इसके अलावा यह नॉइस कैंसलिंग फीचर के साथ आते हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि Mi AirDots 2 SE भारतीय बाजार में आएगा या नहीं।
 

Mi AirDots 2 SE price

मी एयरडॉट्स 2 एसई को केवल व्हाइट रंग में लॉन्च किया गया है और यह खरीद के लिए चीन के Mi स्टोर पर लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 169  चीनी युआन (लगभग 1,800 रुपये) है। बता दें कि Mi AirDots 2 Pro 2 को चीन में 399 चीनी युआन (लगभग 4,200 रुपये) में लॉन्च किया गया था। Mi AirDots 2 SE ईयरबड्स 19 मई से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धता की अभी कोई जानकारी नहीं है।
 

Mi AirDots 2 SE specifications and features

जैसा कि कंपनी का कहना है कि मी एयरडॉट्स 2 एसई में AAC के साथ बेरतरीन ऑडियो अनुभव के लिए बड़े 14.2 एमएम ड्राइवर हैं। इयरफोन 10 मीटर की रेंज को सपोर्ट करने के लिए ब्लूटूथ 5.0 का इस्तेमाल करता है और एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस से आराम से कनेक्ट हो सकता है। नए शाओमी का दावा है कि नए TWS इयरफोन एक चार्ज पर 5 घंटे और चार्जिंग केस के साथ 20 घंटे की बैटरी लाइफ दे सकते हैं। केस की बात करें तो, यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 5W आउटपुट पर चार्ज होता है और पूरी तरह चार्ज होने में 1.5 घंटे का समय लेता है। Mi AirDots 2 SE वॉल्यूम और ट्रैक चेंज, कॉल का जवाब देने और वॉइस सपोर्ट के लिए टच कंट्रोल सपोर्ट करता है। इयरफोन में डुअल माइक्रोफोन नॉइस रिडक्शन भी है और साथ ही यह वीयर डिटेक्शन भी सपोर्ट करता है।

प्रत्येक ईयरफोन का वज़न 4.7 ग्राम है और Mi AirDots 2 SE के केस का वज़न 48 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.