Xiaomi Mi A3 की अगली सेल 27 अगस्त को, जानें ऑफर्स

Xiaomi Mi A3 Sale: मी ए3 की अगली सेल 27 अगस्त को होगी। जानें शाओमी के लेटेस्ट Android One Smartphones के साथ मिलने वाले Sale Offers के बारे में।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 26 अगस्त 2019 10:19 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A3 है गूगल एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा
  • शाओमी मी ए3 की बिक्री Amazon, Mi.com और मी होम स्टोर पर
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है शाओमी मी ए3

Xiaomi Mi A3 Sale: शाओमी मी ए3 सेल 27 अगस्त को, जानें ऑफर्स

Xiaomi Mi A3 Sale: शाओमी मी ए3 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। मी ए3 की अगली सेल 27 अगस्त को होगी। याद करा दें कि शाओमी के इस लेटेस्ट Android One स्मार्टफोन की पहली सेल 23 अगस्त को आयोजित हुई थी। Google के एंड्रॉयड वन का हिस्सा होने की वज़ह से शाओमी मी ए3 को तेज़ी से अपडेट मिलते रहने की गारंटी है। याद करा दें कि मी ए3 को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया था। अगर आप भी
Xiaomi के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए अब आपको मी ए3 की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बार में भी जानकारी देते हैं।  
Advertisement
 

Mi A3 price in India, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर्स

भारत में मी ए3 (रिव्यू) के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है। मी ए3 के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं- नॉट जस्ट ब्लू, मोर देन व्हाइट और काइंड ऑफ ग्रे। शाओमी मी ए3 की अगली फ्लैश सेल 27 अगस्त को Amazon, Mi.com और मी होम स्टोर पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

यह भी पढ़ें-  Xiaomi Mi A3, Motorola One Action और Realme 5 Pro में कौन बेहतर?



यह भी पढ़ें- Mi A3 और Redmi Note 7 Pro में कौन बेहतर?
Advertisement

ऑफर्स की बात करें तो HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक मिलेगा। Airtel की ओर से 249 रुपये के रीचार्ज पर डबल डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। जैसा कि हमने आपको बताया शाओमी मी ए3 को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें- Xiaomi Mi A3 और Realme 5 Pro में कौन बेहतर?
Advertisement
 

Mi A3 Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला मी ए3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें एक 6.08 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मी ए3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।

अब बात मी ए3 के कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं, अपर्चर एफ/1.79 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल लेंस के साथ और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। वाटरड्रॉप नॉच में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

शाओमी ने मी ए3 के दो स्टोरेज वेरिएंट उतारे हैं- एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए मी ए3 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.08 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.