Xiaomi Mi A3 हुआ भारत में लॉन्च, तीन रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

Xiaomi Mi A3 स्मार्टफोन को भारत लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी का यह लेटेस्ट Android One स्मार्टफोन तीन रियर कैमरे और वाटरड्रॉप-नॉच के साथ उतारा गया है। जानें दाम और स्पेसिफिकेशन।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 अगस्त 2019 14:08 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है शाओमी मी ए3
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है Xiaomi के इस फोन में
  • Xiaomi Mi A3 है गूगल एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा

Xiaomi Mi A3 हुआ भारत में लॉन्च, तीन रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

Xiaomi Mi A3 स्मार्टफोन को भारत लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी का यह लेटेस्ट Android One स्मार्टफोन तीन रियर कैमरे और वाटरड्रॉप-नॉच के साथ उतारा गया है। Xiaomi Mi A3 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। मी ए3 ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com पर बेचा जाएगा। आइए अब आपको Xiaomi Mi A3 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Mi A3 price in India, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर्स

भारत में मी ए3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है। मी ए3 के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं- नॉट जस्ट ब्लू, मोर देन व्हाइट और काइंड ऑफ ग्रे। शाओमी मी ए3 की बिक्री 23 अगस्त को अमेजन, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी और जल्द ही हैंडसेट ऑफलाइन स्टोर में भी मिलने लगेगा।


Advertisement
मी ए3 के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 750 रुपये का कैशबैक, पहले कुछ हफ्तों के लिए ईएमआई ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त 250 रुपये दिए जाएंगे। Airtel की ओर से 249 रुपये के रीचार्ज पर डबल डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। याद करा दें कि शाओमी मी ए3 को पिछले महीने स्पेन में लॉन्च किया गया था।
 

Mi A3 का डिजाइन

मी ए3 के पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश के साथ तीन रियर कैमरे मिलेंगे। नीचे की ओर शाओमी लोगो दिया गया है। मी ए3 में वाटरड्रॉप-नॉच है और फ्रंट पैनल के निचले हिस्से में थोड़ा बॉर्डर मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
 

Mi A3 Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला मी ए3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें एक 6.08 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मी ए3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।
Advertisement

अब बात मी ए3 के कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं, अपर्चर एफ/1.79 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल लेंस के साथ और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। वाटरड्रॉप नॉच में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

शाओमी ने मी ए3 के दो स्टोरेज वेरिएंट उतारे हैं- एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए मी ए3 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.08 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.