Xiaomi Mi 9T Pro के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Xiaomi Mi 9T Pro को आधिकारिक लॉन्च से पहले लिस्ट कर दिया गया है। जानें शाओमी मी 9टी प्रो के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 जून 2019 17:46 IST

Xiaomi Mi 9T Pro के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Xiaomi Mi 9T Pro को आधिकारिक लॉन्च से पहले नीदरलैंड में लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग से Xiaomi ब्रांड के आगामी फोन Mi 9T Pro के स्पेसिफिकेशन की पुष्टि होती है, यह हाल ही में लॉन्च हुए Redmi K20 Pro का ग्लोबल वेरिएंट है। Mi 9T Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल और तीन रियर कैमरों से लैस हो सकता है। Mi 9T Pro में फुल-स्क्रीन अनुभव देने के लिए इसमें पतले-बेजल दिए गए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि Xiaomi 12 जून को Mi 9T के साथ Mi 9T Pro को लॉन्च कर सकती है।

डच रिटेलर Belsimpel.nl ने Xiaomi Mi 9T Pro स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया है। शाओमी मी 9टी प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। लिस्टिंग से Mi 9T Pro के कई स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं लेकिन Xiaomi ब्रांड के आगामी फोन की कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठना अभी बाकी है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi 9T Pro स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाला Mi 9T Pro एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर आधारित मीयूआई पर चलेगा। मी 9टी प्रो में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 हो सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है।

गौर करने वाली बात यह है कि Redmi K20 Pro के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के अलावा दो वेरिएंट ओर भी हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। Mi 9T Pro में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं- 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अपर्चर एफ/1.8 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए Mi 9T Pro में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक हो सकताा है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आएगी। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.7x74.3x8.8 मिलीमीटर है।

कुछ समय पहले Mi 9T Pro को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया और जल्द इसे रूस में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi ने ऐलान किया था कि कंपनी  12 जून को मी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन को पेश करेगी। इवेंट के दौरान मी 9टी प्रो को भी लॉन्च किया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.