Xiaomi Mi 9, Xiaomi Mi 9 Explorer Edition की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Xiaomi अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 9 से 20 फरवरी को पर्दा उठाएगी। लॉन्च इवेंट से पहले ही शाओमी के सीईओ ली जून और प्रेसिडेंट लिन बिन इस फोन के कुछ अहम फीचर सार्वजनिक कर चुके हैं।

विज्ञापन
अपडेटेड: 18 फरवरी 2019 19:38 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 9 Explorer Edition पर भी काम चल रहा है
  • शाओमी मी 9 एक 12 जीबी रैम वेरिएंट होगा
  • Xiaomi Mi 9 में 6.4 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा

Photo Credit: Weibo/ Xiaomi

Xiaomi अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 9 से 20 फरवरी को पर्दा उठाएगी। लॉन्च इवेंट से पहले ही शाओमी के सीईओ ली जून और प्रेसिडेंट लिन बिन इस फोन के कुछ अहम फीचर सार्वजनिक कर चुके हैं। अब इंटरनेट पर इस स्मार्टफोन की रिटेल बॉक्स वाली तस्वीर सामने आई है। फोन की स्क्रीन पर मौज़ूद प्रोटेक्टिव फिल्म से स्मार्टफोन के कई फीचर सार्वजनिक हो गए हैं। देखा जाए तो इस स्मार्टफोन में मौज़ूद प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के बारे में पहले ही जानकारी मिल चुकी है।

ताज़ा तस्वीर में फोन के डिस्प्ले पर मौज़ूद प्रोटेक्टिव स्क्रीन से पता चला है कि हैंडसेट में 7एनएम प्रोसेस से बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.84 गीगाहर्ट्ज़ है। स्मार्टफोन को चीनी बेंचमार्क साइट Master Lu पर भी लिस्ट किया गया है। टेस्ट में फोन को 409,889 का स्कोर मिला। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि शाओमी मी 9 एक 12 जीबी रैम वेरिएंट होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी होगी।
Advertisement

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एक सेंसर 48 मेगापिक्सल होने का ज़िक्र है। इसके बारे में कंपनी पहले ही बता चुकी है। यह भी पता है कि पिछले हिस्से पर 2x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा। प्रोटेक्टिव कवर से 20 वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की जानकारी सामने आई है।

Mi 9 में 6.4 इंच का सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह बेहद ही तेज़ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। इसमें थर्ड जेनरेशन इन डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। यह वाटरड्रॉपप नॉच के साथ आएगा जिसमें 24 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर होगा। फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी होगी जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Advertisement

Xiaomi Mi 9 Explorer Edition पर भी काम चल रहा है। वीबो पर लीक हुई एक तस्वीर से इसमें चार रियर कैमरे होने का पता चला है। पारदर्शी बैक होने के कारण मी 9 एक्सप्लोरर एडिशन का वायरलेस चार्जिंग सेटअप साफ नज़र आ रहा है। खबर है कि Xiaomi Mi 9 Explorer Edition में एक अतिरिक्त पेरीस्कोप लेंस होगा।
Advertisement

शाओमी मी 9 एक्सप्लोरर एडिशन के बारे में मिली नई जानकारियों से मी 9 की कीमत का भी पता चला है। शाओमी मी 9 का दाम 3,499 चीनी युआन होगा जो करीब  37,000 रुपये के बराबर है। दूसरी तरफ एक्सप्लोरर एडिशन की कीमत 5,999 चीनी युआन होगी जो करीब 63,500 रुपये के बराबर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.