Xiaomi Mi 10 भारत में लॉन्च होगा 8 मई को

Mi 10 को भारत में 8 मई को एक लाइवस्ट्रीम इवेंट के ज़रिए लॉन्च किया जाएगा। इसके बारे में Xiaomi आने वाले दिनों में बताएगी। शाओमी मी 10 को इस साल फरवरी महीने में Mi 10 Pro के साथ चीन में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
अपडेटेड: 4 मई 2020 18:38 IST
ख़ास बातें
  • मी 10 फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है
  • 108 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है मी 10
  • Mi 10 Pro के साथ चीन में लॉन्च किया गया था यह फोन
Xiaomi Mi 10 को भारत में 8 मई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के फ्लैगशिप हैंडसेट के लॉन्च की नई तारीख का खुलासा ऑनलाइन प्रेस ब्रीफिंग में हुआ। शाओमी मी 10 को भारत में पहले 31 मार्च को लॉन्च किया जाना था जिसे कोरोना लॉकडाउन के कारण अगली सूचना टक टाल दिया गया था। हालांकि, अब गृह मंत्रालय ने ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में गैर-ज़रूरी सामान के ऑनलाइन डिलिवरी को मंजूरी दे दी है। इसके बाद Xiaomi ने आने वाले शुक्रवार को शाओमी मी 10 को लॉन्च करने का फैसला किया।

Mi 10 को भारत में 8 मई को एक लाइवस्ट्रीम इवेंट के ज़रिए लॉन्च किया जाएगा। इसके बारे में Xiaomi आने वाले दिनों में बताएगी। शाओमी मी 10 को इस साल फरवरी महीने में Mi 10 Pro के साथ चीन में लॉन्च किया गया था। हालांकि, प्रो वेरिएंट को भारत में लाए जाने की संभावना कम है क्योंकि कंपनी ने साफ मी 10 मॉडल का ही टीज़र ज़ारी किया है।
Advertisement
 

Mi 10 price in India (expected)

Mi 10 की कीमत भारत में क्या होगी? इसके बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। लेकिन शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन पहले ही इशारा दे चुके हैं कि यह फोन प्रीमियम सेगमेंट का होगा। यानी महंगा होगा। बता दें कि मी 10 की कीमत चीन में CNY 3,999 (करीब 42,400 रुपये) से शुरू होती है।
 

Mi 10, Mi 10 Pro specifications

मी 10 फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच के फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आता है। इसमें ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। मी 10 में 4,780 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 30 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10, Mi 10 India Launch, Mi 10 Price, Mi 10 specifications, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.