Xiaomi Mi 10 लॉन्च हो सकता है 11 फरवरी को, Xiaomi Mi 10 Pro 5G की तस्वीरें लीक

Mi 10 Pro 5G की कथित वास्तविक तस्वीरें Weibo पर सार्वजनिक हुई हैं। तस्वीरों से पता चल रहा है कि मी सीरीज के इस फ्लैगशिप फोन में होल-पंच डिस्प्ले होगा।

Xiaomi Mi 10 लॉन्च हो सकता है 11 फरवरी को, Xiaomi Mi 10 Pro 5G की तस्वीरें लीक

Xiaomi Mi 10 हो सकता है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Mi 10 Pro 5G की कथित वास्तविक तस्वीरें Weibo पर सार्वजनिक
  • Xiaomi Mi 10 के इस टीज़र पोस्टर से इसके डिज़ाइन का भी पता चला
  • संभव है कि मी 10 प्रो 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आए
विज्ञापन
Xiaomi Mi 10 को 11 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इंटरनेट पर एक टीज़र इमेज सामने आया है जो Xiaomi के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख की ओर इशारा देता है। तस्वीर से पता चला है कि शाओमी मी 10 का डिज़ाइन बहुत हद तक बीते साल पेश किए गए Mi Mix Alpha कंसेप्ट फोन से मेल खाता है। इसके अलावा मी 10 प्रो 5जी हैंडसेट की कथित वास्तविक तस्वीरों को एक चीनी टिप्सटर द्वारा रिलीज किया गया है। तस्वीरों में होल-पंच डिस्प्ले और चार रियर कैमरों वाला सेटअप नज़र आ रहा है।

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर Mi 10 का कथित टीज़र इमेज साझा किया गया है। तस्वीरों से पता चलता है कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर वाला शाओमी स्मार्टफोन 11 फरवरी को मार्केट में उतारा जाएगा। इससे पहले ही शाओमी द्वारा मी 10 सीरीज को फरवरी महीने में लॉन्च करने की जानकारी दी गई थी।

लॉन्च की तारीख का खुलासा करने के अलावा Xiaomi Mi 10 के इस टीज़र पोस्टर से इसके डिज़ाइन का भी पता चला है। तस्वीर में फोन का पिछला हिस्सा नज़र आ रहा है। यहां क्वाड रियर कैमरा सेटअप के लिए वर्टिकल स्ट्रिप है। रियर पैनल Mi Mix Alpha जैसा ही है। हालांकि, तस्वीर से साफ है कि मी 10 में आम बैक पैनल होगा और फ्रंट पैनल पर कर्व्ड डिस्प्ले है।

इसके अलावा Mi 10 Pro 5G की कथित वास्तविक तस्वीरें Weibo पर सार्वजनिक हुई हैं। तस्वीरों से पता चल रहा है कि मी सीरीज के इस फ्लैगशिप फोन में होल-पंच डिस्प्ले होगा। प्रतीत होता है कि इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर M2001J1C होगा। इस मॉडल नंबर वाले एक फोन को चीन की 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर बीते साल नवंबर महीने में 66 वॉट चार्जर के साथ लिस्ट किया गया था।

Mi 10 Pro 5G की जो तस्वीरें लीक हुई हैं, उनमें लाउडस्पीकर ग्रिल, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, सिम कार्ड स्लॉट और एक माइक्रोफोन नज़र आ रहा है। किनारे पर अतिरिक्त लाउडस्पीकर ग्रिल और दो माइक्रोफोन्स हैं।
 
mi

वास्तविक तस्वीरें साझा करने वाले टिप्सटर ने 65 वॉट चार्जिंग सपोर्ट को दिखाया है। इनमें से एक तस्वीर में वाटरमार्क है जहां “108MP QUAD CAMERA” लिखा है। संभव है कि मी 10 प्रो स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आए।

उम्मीद है कि Xiaomi आने वाले दिनों में Mi 10 Pro के बारे में और जानकारी देगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • कमियां
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4780 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10, Xiaomi Mi 10, Mi 10 Pro 5G, Mi 10 Pro, Xiaomi Mi 10 Pro, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »