Mi 10 Pro में होगा 16 जीबी रैम, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

Mi 10 Pro के साथ ही Mi 10 को लेकर भी कई लीक्स आ चुके हैं। ये दोनों कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन होंगे। खबर है कि मी 10 और मी 10 प्रो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन होंगे।

Mi 10 Pro में होगा 16 जीबी रैम, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

Mi 10 Pro के अलावा Samsung Galaxy S20 Ultra में भी अधिकतम 16 जीबी रैम दी जा सकती है

ख़ास बातें
  • Mi 10 और Mi 10 Pro क्वॉलकॉम Snapdragon 865 चिपसेट के साथ आएंगे
  • मी 10 प्रो में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी शामिल हो सकती है
  • शाओमी की यह फ्लैगशिप सीरीज साल की पहली तिमाही में लॉन्च होगी
विज्ञापन
Mi 10 Pro एक बार फिर ऑनलाइन लीक हुआ है। इस बार स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक स्क्रीनशॉट के जरिए पता चली है। लीक हुई स्पेसिफिकेशन मी 10 प्रो में 16 जीबी तक रैम होने का इशारा कर रही है। यह फिलहाल मार्केट में मौजूद प्रीमियम स्मार्टफोन में आने वाली अधिकतम 12 जीबी रैम से काफी ज्यादा है। शाओमी Mi 10 और Mi 10 Pro को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दोनों स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन बताए जा रहे हैं। इसके अलावा खबर है कि मी 10 प्रो 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

वीबो पर एक टिप्सटर ने Mi 10 Pro 5G के 'अबाउट फोन' पेज का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। इस पेज के स्क्रीनशॉट में फोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलती है।
 

Mi 10 Pro specifications (rumoured)

शाओमी मी 10 प्रो के इस लीक हुए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, इस फोन में 6.4-इंच की फुल-एचडीप्लस (1080x2080 पिक्सल्स) डिस्प्ले होगी और यह डिवाइस Snapdragon 865 चिपसेट के साथ आएगा। इस फोन में अधिकतम 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।
 
mi
 

Mi 10 Pro Camera Details (Expected)

इसके अलावा Xiaomi फोन के बैक में चार कैमरों का सेटअप होगा, जिसका मेन कैमरा सेंसर 108-मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा अन्य कैमरों में 16-मेगापिक्सल का सेकंड्री सेंसर, 12-मेगापिक्सल का टर्टियरी सेंसर और 5-मेगापिक्सल का क्वाटरनरी सेंसर शामिल होंगे। इसके अलावा इस फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर होगा। स्क्रीनशॉट में डिवाइस को 5,250 एमएएच बैटरी और MIUI 11.20.1.21 के साथ भी देखा जा सकता है।

इन सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले सामने आ चुकी लीक्स से मेल खाती है। हालांकि इस फोन में 16 जीबी तक रैम होने की जानकारी बिल्कुल नई है। इससे पहले इस फोन में अधिकतम 12 जीबी रैम होने की जानकारी मिली थी। केवल Mi 10 Pro ही नहीं है, जिसके 16 जीबी रैम के साथ आने की जानकारी मिली है। इससे पहले सैमसंग के Galaxy S20 Ultra फोन में भी अधिकतम 16 जीबी रैम होने की जानकारी लीक हो चुकी है। हालांकि Gadgets 360 इस लीक हुए स्क्रीनशॉट की अपनी तरफ से पुष्टी नहीं करता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »