Mi 10 Pro Plus में गेमिंग के लिए हो सकता है यह खास फीचर

Mi 10 Pro Plus स्मार्टफोन Customisable GPU फीचर के साथ आ सकता है, जिसे Game Mode कहा जा सकता है। इस गेम मोड को Xiaomi और Qualcomm द्वारा बनाया गया है, जो कि यूज़र्स को जीपीयू पैरामिटर्स और मोड्स को एडजस्ट करने में सहायता प्रदान करेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 जुलाई 2020 11:04 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 Pro Plus स्मार्टफोन अगस्त में हो सकता है लॉन्च
  • गेम मोड फीचर जीपीयू पैरामिटर्स को कस्टमाइज़ करने में करेगा मदद
  • फोन की बैटरी क्षमता 4,500 या उससे ऊपर की होगी

Mi 10 Pro Plus हो सकता है साल 2020 का सबसे फास्ट चार्जिंग फोन

Mi 10 Pro Plus स्मार्टफोन से जुड़ी खबरों ने पिछले कुछ दिनों से रफ्तार पकड़ ली है, एक के बाद एक इस स्मार्टफोन के अहम फीचर्स व स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन सामने आ रही है। हाल ही में लीक सामने आई थी कि मी 10 प्रो प्लस इस साल का सबसे फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन होगा और अब लेटेस्ट लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन Customisable GPU फीचर के साथ आएगा, जिसे Game Mode कहा जा सकता है। लीक में जानकारी दी गई है कि इस गेम मोड को Xiaomi और Qualcomm द्वारा बनाया गया है, जो कि यूज़र्स को जीपीयू पैरामिटर्स और मोड्स को एडजस्ट करने में सहायता प्रदान करेगा। बताया जा रहा है कि यह नया गेम मोड आगामी मी 10 प्रो प्लस स्मार्टफोन के साथ ही इंटीग्रेट होगा।

टिप्सटर Ice Universe ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी की Mi 10 Pro Plus के साथ नया Game Mode लेकर आया जाएगा। टिप्सटर ने बताया कि नया फीचर Xiaomi और Qualcomm की जीपीयू टीम द्वारा बनाया गया है, जो कि यूज़र्स को जीपीयू पैरामिटर्स को कस्टमाइज़ करने में मदद करेगा।

टिप्सटर द्वारा साझा की स्क्रीनशॉट के अनुसार, नया Game Mode यूज़र्स को Anti-Aliasing, Anisotropic Filtering और Texture Filtering जैसी ग्राफिक्स सेटिंग्स बदलने में मदद करेगा। जीपीयू पैरामिटर्स और मोड्स को कंट्रोल करने के अलावा यह फीचर मी 10 प्रो प्लस यूज़र्स को जीपीयू फ्रीक्वेंसी भी एडजस्ट करने में मदद करेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी आगामी मी 10 प्रो प्लस स्मार्टफोन से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुकी है। पिछले ही दिनों सामने आई लीक के अनुसार, इस फोन में वायर्ड, वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के कॉम्बिनेशन को फीचर किया जाएगा। वहीं मॉडल नंबर M2007J1SC को लेकर माना जा रहा है कि यह मी 10 प्रो प्लस से जुड़ा हुआ है। हाल ही में इस मॉडल नंबर ने शानदार AnTuTu बेंचमार्किंग में 687,422 स्कोर प्राप्त किए थे।
Advertisement

वहीं, इस हफ्ते की शुरुआत में शाओमी के सीईओ Lei Jun ने आगामी डिवाइस के स्पेसिफिकेशन टीज़ किये थे, जो कि टॉप-क्लास स्पेसिफिकेशन थे। हाई स्कोर और हाई-एंड स्पेसिफिकेशन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Mi 10 Pro का प्रीमियम वेरिएंट हो सकता है, जिसे Mi 10 Pro Plus के नाम से जाना जा सकता है। सीईओ ने जानकारी दी कि डिवाइस की बैटरी क्षमता 4,500 एमएएच या उससे ऊपर की होगी, इसमें वायरलेस चार्जिंग, हाई-रिफ्रेश रेट स्क्रीन, पावरफुल कैमरा के साथ 30x और उससे अधिक ज़ूम, नियर-फील्ड कम्यूनिकेशन (NFC), इन्फ्ररेड रिमोट कंट्रोल, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो व इन-बिल्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.