Meizu Pro 7 और Pro 7 Plus लॉन्च, इन हैंडसेट के पिछले हिस्से पर भी है स्क्रीन

मेज़ू ने अपने नए फ्लैगशिप एंड्रॉयड डिवाइस प्रो 7 और प्रो 7 प्लस लॉन्च कर दिए हैं। मेज़ू प्रो 7 और मेज़ू प्रो 7 प्लस की सबसे बड़ी ख़ासियत है इनके रियर पर दिया गया सेकेंडरी एमोलेड डिस्प्ले।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 जुलाई 2017 12:32 IST
ख़ास बातें
  • मेज़ू प्रो 7 और मेज़ू प्रो 7 प्लस में सेकेंडरी स्क्रीन है
  • दोनों फोन को अभी चीन में लॉन्च किया गया है
  • इन दोनों स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है
मेज़ू ने अपने नए  फ्लैगशिप एंड्रॉयड डिवाइस प्रो 7 और प्रो 7 प्लस लॉन्च कर दिए हैं। Meizu Pro 7 और Meizu Pro 7 Plus की सबसे बड़ी ख़ासियत है इनके रियर पर दिया गया सेकेंडरी एमोलेड डिस्प्ले। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे, 64 जीबी स्टोरेज और बड़ा स्क्रीन भी है। प्रो7 ब्लैक, गोल्ड और रेड कलर वेरिएंट में जबकि प्रो 7 प्लस ब्लैक, मैट ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेंगे।

मेज़ू प्रो 7 और प्रो 7 प्लस की कीमत व उपलब्धता
मेज़ू प्रो 7 के हीलियो पी25 प्रोसेसर वेरिएंट की कीमत 2,880 चीनी युआन (करीब 27,400 रुपये)  जबकि हीलियो एक्स30 वेरिएंट (128 जीबी स्टोरेज) की कीमत 3,380 चीनी युआन (32,200 रुपये) होगी। प्रो 7 प्लस के 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,580 चीनी युआन (करीब 32,200 रुपये) जबकि 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,080 चीनी युआन (करीब 38,800 रुपये) के आसपास होगी। मेज़ू प्रो 7 और मेज़ू प्रो 7 प्लस की बिक्री घरेलू बाज़ार चीन में 5 अगस्त से शुरू होगी। लेकिन अभी, इन दोनों स्मार्टफोन को चीन से बाहर उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

मेज़ू प्रो 7 प्लस की तस्वीर

रियर पर मौज़ूद सेकेंडरी एमोलेड डिस्पले
मेज़ू प्रो 7 और मेज़ू प्रो 7 प्लस के रियर पर कंपनी ने एक 1.9 इंच  240 x 536 पिक्सल का सेकेंडरी एमोलेड डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले को नोटिफिकेशन, मौसम, समय और म्यूज़िक के अलावा कई दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इस स्क्रीन की सबसे अहम ख़ासियत है कि इसे फोन के रियर कैमरे से सेल्फी लेने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा सेकेंडरी स्क्रीन के लिए कई वॉलपेपर का भी विकल्प मौज़ूद है जिससे आप रियर डिस्प्ले के लिए अपनी पसंद के हिसाब से वॉलपेपर चुन सकें।
Advertisement

मेज़ू प्रो 7 और मेज़ू प्रो 7 प्लस के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
मेज़ू प्रो 7 में एक फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले (1080 x 1920 पिक्सल) के अलावा रियर पर सेकेंडरी सुपर एमोलेड डिस्प्ले भी दिया गया है। वहीं प्रो 7 प्लस में सुपर एमोलेड सेकेंडरी डिस्प्ले है लेकिन इसमें थोड़ा बड़ा 5.7 इंच क्वाडएचडी सुपर एमोलेड (1440x2560 पिक्सल) प्राइमरी स्क्रीन है। प्रो 7 में मीडियाटेक हीलियो एक्स25 प्रोसेसर जबकि प्रो 7 प्लस में मीडियाटेक हीलियो एक्स30 प्रोसेसर दिया गया है। प्रो 7 में 4 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम जबकि प्रो 7 प्लस में 6 जीबी एलपीडीडीआरएक्स रैम है। प्रो 7 में 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा जबकि प्रो 7 प्लस 64 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

बात करें फोटोग्राफी की तो मेज़ू प्रो 7 में सोनी आईएमएक्स386 सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर है। पहले सेंसर को आरजीबी जबकि दूसरे सेंसर को मोनोक्रोम सेंसर के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि प्रो 7 और प्रो 7 प्लस से रात में बेहतरीन तस्वीरें ली जा सकती हैं।

मेज़ू के ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 आधारित फ्लाइम ओएस 6 पर चलते हैं। मेज़ू प्रो 7 को पावर देने के लिए 3000 एमएएच जबकि प्रो 7 प्लस को पावर देने के लिए 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। दोनों डिवाइस एमचार्ज क्विक चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इसके साथ ही फोन में यूएसबी टाइप-सी,साइरस लॉजिक सीएस43130 हाई-फाई ऑडियो चिप भी है। मेज़ू प्रो 7 में वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं।  मेज़ू प्रो 7 का वज़न 164 ग्राम और डाइमेंशन 147.62x70.72x7.3 मिलीमीटर है। जबकि मेज़ू प्रो 7 प्लस का वज़न 170 ग्राम जबकि डाइमेंशन 157.34x77.24x7.3 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी25

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो एक्स30

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu, Meizu mobile, meizu pro 7, Meizu pro 7 plus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.