मेज़ू एमएक्स6 का नया वेरिएंट लॉन्च, इसमें है 3 जीबी रैम

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 सितंबर 2016 13:43 IST
ख़ास बातें
  • मेज़ू एमएक्स6 के नए वेरिएंट में 3 जीबी रैम है
  • मेज़ू एमएक्स6 के नए वेरिएंट की कीमत करीब 18,000 रुपये है
  • मेज़ू एमएक्स6 के ओरिजिनल वेरिएंट में 4 जीबी रैम है
मेज़ू ने अपने एमएक्स6 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। मेज़ू एमएक्स6 स्मार्टफोन अब 3 जीबी रैम वेरिएंट में भी मिलेगा। इससे पहले मेज़ू ने एमएक्स6 स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया था।

मेज़ू एमएक्स6 के नए 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये)  है। जबकि 4 जीबी रैम वाले ओरिजिनल एमएक्स6 की कीमत 1,999 चीनी युआन है। नए वेरिएंट की बिक्री चीन में एक अक्टूबर से शुरू होगी। यहफोन मेज़ू के आधिकारिक स्टोर, लिनक्स और जेडी मॉल पर मिलेगा।

रैम के अलावा नए वेरिएंट के बाकी सारे स्पेसिफिकेशन मेज़ू एमएक्स6 जैसे ही हैं। मेज़ू एमएक्स6 का ओरिजिनल वेरिएंट जुलाई में लॉन्च हुआ था। मेज़ू एमएक्स6 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एलसीडी डिस्प्ले है। एमएक्स6 स्मार्टफोन 2.3 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी880जीपीयू है। इस डिवाइस में 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेजहै। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर लेटेस्ट फ्लाइम 5 यूआई दी गई है।

फोन में 12 मेगापिक्सल का आईएमएक्स386 रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा अपर्चर एफ/2.0, 6पी लेंस और पीडीएएफ से लैस है। वहीं वाइड एंगल लेंस और अपर्चर एफ/2.0 के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में आगे की तरफ फिज़िकल होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटिग्रेट किया गया है।
Advertisement

फोन में दी गई 3060 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी के एक दिन से ज्यादा चलने का दावा किया गया है। मैक्चार्ज फास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस होने की वजह से बैटरी फटाफट चार्ज हो जाती है। मेज़ू एमएक्स6 का डाइमेंशन 153.6 x 75.2 x 7.25 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम है। इस हैंडसेट में 4जी एलटीई के साथ वीओएलटीई कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर मौजूद हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो एक्स20

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu, Meizu mobile, Meizu smartphone, Meizu MX6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.