मेज़ू मेटल स्मार्टफोन लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2015 18:28 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेज़ू ने स्थानीय मार्केट में अपने ब्लू चार्म सीरीज़ का नया स्मार्टफोन मेटल लॉन्च किया है। मेज़ू मेटल के 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 1099 चीनी युआन है और 32 जीबी वेरिएंट 1299 चीनी युआन में मिलेगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि चीन में इस स्मार्टफोन की बिक्री 2 नवंबर से शुरू होगी। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में यह हैंडसेट कब तक उपलब्ध होगा और इसकी कीमत क्या होगी, ये जानकारियां फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

मेज़ू मेटल एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो फ्लाई 5.1 ओएस पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। गौरतलब है कि मेज़ू एम2, एम2 नोट, एम1 और एम1 नोट हैंडसेट, मेज़ू के ब्लू चार्म सीरीज़ का हिस्सा हैं।
Advertisement

(पढ़ें: मेज़ू एमएक्स5 बनाम मेज़ू मेटल)

इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन एलपीटीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास और टी2एक्स-1 ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ 64 बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स10 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में ग्राफिक्स के लिए पावरवीआर जी6200 जीपीयू मौजूद है और साथ में 2 जीबी का रैम भी दिया गया है।
Advertisement

मेज़ू मेटल के दो स्टोरेज वेरिएंट (16 जीबी और 32 जीबी) मिलेंगे। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है। ज्ञात हो कि हैंडसेट में मौजूद दूसरे सिम स्लॉट को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, यानी माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने पर आप हैंडसेट में सिर्फ एक सिम का ही इस्तेमाल कर पाएंगे। कैमरा सेटअप की बात करें तो मेटल स्मार्टफोन में एफ/2.2 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश भी। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
Advertisement

हैंडसेट का डाइमेंशन 150.7x 75.3x 8.2 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम। इसमें 3140 एमएएच की बैटरी है। मेज़ू मेटल स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रोयूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

इस स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन मेज़ू द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए एमएक्स5 स्मार्टफोन से मेल खाते हैं। मेज़ू एमएक्स5 हैंडसेट में इसी साइज़ का डिस्प्ले है। हालांकि, मेज़ू एक्स5 20.7 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 3 जीबी रैम के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  2. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.