48MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से लैस Meizu mblu 10s लॉन्च, कीमत 9 हजार से कम

कीमत की बात की जाए तो Meizu 10s के 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 729 Yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 8,617 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जुलाई 2022 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Meizu mbl 10s में 6.52 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Meizu mbl 10s स्मार्टफोन में Unisoc T310 चिपसेट दिया गया है।
  • Meizu 10s के 4GB RAM + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 8,617 रुपये है।

Meizu mbl 10s में 6.52 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Meizu

Meizu mbl 10s फोन को चीन में ऑफिशियली पेश कर दिया गया है। आईफोन जैसे डिजाइन वाला यह एक मिड-रेंज फोन है जिसमें फ्रंट और ट्रिपल रियर कैमरों पर एक नॉच डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन को चीनी रिटेलर साइट्स जैसे Suning और JD.com पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। यहां हम आपको Meizu 10s के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स से लेकर कीमत आदि के बारे में सारी जानकारी दे रहे हैं।
 

Meizu mblu 10s के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स


स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात की जाए तो Meizu mbl 10s में 6.52 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 60Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा की बात की जाए तो Meizu 10s के रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह साफ नहीं है कि यह एंड्रॉइड 12 या 11 ओएस पर चलता है। मगर यह पता है कि यह Flyme 9 Lite UI के साथ आता है।

प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Unisoc T310 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 4 GB / 6 GB RAM और 64 GB / 128 GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक सिस्टम दिया गया है।  कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में USB-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।
Advertisement
 

Meizu mblu 10s की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Meizu 10s के 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 729 Yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 8,617 रुपये है, वहीं 4 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 829 Yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 9,799 रुपये है और 6GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 929 Yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 10,981 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Magic Night Black, Streamer Silver और Great Bay Blue जैसे तीन कलर्स ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  9. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  10. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.