Meizu M8c स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

चीनी कंपनी मेज़ू ने एक नया स्मार्टफोन Meizu M8c को लॉन्च कर दिया है। इस बजट हैंडसेट को रूसी मार्केट में पेश किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह Meizu M5c का अपग्रेड है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मई 2018 11:52 IST
ख़ास बातें
  • मेज़ू एम8सी में 5.45 इंच का एचडी + (1440×720 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • रफ्तार देने का काम करेगा 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर
  • स्मार्टफोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
चीनी कंपनी मेज़ू ने एक नया स्मार्टफोन Meizu M8c को लॉन्च कर दिया है। इस बजट हैंडसेट को रूसी मार्केट में पेश किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह Meizu M5c का अपग्रेड है। मौज़ूदा चलन की तरह मेज़ू के नए स्मार्टफोन में 18:9 डिस्प्ले है और यह फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। रूसी मार्केट में मेज़ू एम8सी को करीब 11,000 रुपये में बेचा जाएगा। मेज़ू रूस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह फोन रेड, गोल्ड, ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध  होगा। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Meizu M8c स्पेसिफिकेशन

मेज़ू एम8सी में 5.45 इंच का एचडी + (1440×720 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यह  स्मार्टफोन को रफ्तार देने का काम करेगा 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए दिया गया है 2 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 इंटीग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरतमंदों के लिए 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Meizu के इस स्मार्टफोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3,070 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस शामिल हैं।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 146.4x70x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 140 ग्राम।
Advertisement

याद रहे कि मेज़ू ने चीनी मार्केट में Meizu 15, Meizu 15 Plus और Meizu 15 Lite को लॉन्च किया था। इन सभी में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं। Meizu 15 और  Meizu 15 Plus में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप है। गौर करने वाली बात है कि इनमें 18:9 की जगह पुराना 16:9 डिस्प्ले है। तीनों स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो सेल्फी के दीवानों को आकर्षित कर सकता है। न
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu M8c Launched, Meizu M8c Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.