मेज़ू एम5एस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन

मेज़ू एम5एस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • मेज़ू एम5एस पिछले साल लॉन्च किए गए मेज़ू एम3एस का अपग्रेड है
  • मेज़ू एम4एस में 5.2 इंच का एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है
  • 3 जीबी रैम फोन का हिस्सा है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेज़ू ने घरेलू मार्केट में नया स्मार्टफोन एम5एस लॉन्च किया है। मेज़ू एम5एस पिछले साल लॉन्च किए गए मेज़ू एम3एस का अपग्रेड है। कंपनी ने हैंडसेट के दो वेरिएंट पेश किए हैं जो स्टोरेज पर आधारित हैं। बता दें कि 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 7,800 रुपये) है और 32 जीबी वेरिएंट 999 चीनी युआन (करीब 9,700 रुपये) में मिलेगा। फोन को रोज़ गोल्ड, मूनलाइट सिल्वर, शैंपेन गोल्ड और स्टार ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसे भारत में लॉन्च करने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।

मेज़ू एम5एस में 5.2 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी760 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। 3 जीबी रैम फोन का हिस्सा है। यूज़र के पास 16 या 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में से एक को चुनने का विकल्प रहेगा। दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फ्लाइम ओएस 6.0 पर चलता है।

स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ और एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। हैंडसेट हाइब्रिड डुअल सिम (नैनो+नैनो/माइक्रोएसडी कार्ड) स्लॉट के साथ आता है। फोन की बैटरी 3000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोन का डाइमेंशन 148.2 x 72.5 x 8.4 मिलीमीटर है और वज़न 143 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस शामिल है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6753वी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu M5s, Meizu M5s Price, Meizu M5s Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  3. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  6. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  8. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  9. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  10. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »