मेज़ू ए5 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

चीनी स्मार्टफोन निर्माता मेज़ू ने एक नई स्मार्टफोन 'ए' सीरीज़ लॉन्च की है। नई सीरीज़ के तहत सबसे पहले कंपनी ने मेज़ू ए5 पेश किया है। ए5 स्मार्टफोन सोमवार से चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा। मेज़ू ए5 स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 जुलाई 2017 13:59 IST
ख़ास बातें
  • मेज़ू ए5 में एक 5 इंच एचडी (1280 × 720 पिक्सल) स्क्रीन है
  • इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3060 एमएएच की बैटरी है
  • फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
चीनी स्मार्टफोन निर्माता मेज़ू ने एक नई स्मार्टफोन 'ए' सीरीज़ लॉन्च की है। नई सीरीज़ के तहत सबसे पहले कंपनी ने मेज़ू ए5 पेश किया है। मेज़ू ए5 की कीममत 699 चीनी युआन (करीब 6,600 रुपये) है। ए5 स्मार्टफोन सोमवार से चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा। मेज़ू ए5 स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

मेज़ू ए5 में एक 5 इंच एचडी (1280 × 720 पिक्सल) स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। मेज़ू ए5 में एक 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। रैम 2 जीबी है। फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है।

कैमरे की बात करें तो मेज़ू ए5 में अपर्चर एफ/2.0 और एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। रियर कैमरे में पैनोरमा मोड फ़ीचर दिया गया है।

इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3060 एमएएच की बैटरी है। मेज़ू ए5 फ्लाइम ओएस पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1,  जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास और हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 144x70.5x8.3 मिलीमीटर और वज़न 140 ग्राम है। फोन में ग्रेविटी सेंसर, इन्फ्रारेड, एम्बियंट, इलेक्ट्रॉनिक कंपास और जायरोस्कोप भी दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , meizu, Meizu a5 launch, meizu a5 specification, meizu a5 price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.