MWC 2025 में दिखाई दिया Meizu का अपकमिंग फ्लैगशिप, इस साल होगा लॉन्च!

अज्ञात Meizu हैंडसेट में एक सफेद रियर पैनल है जिसमें एक हेक्सागोनल कैमरा मॉड्यूल है जिसमें अंदर एक गोल कैमरा आईलैंड है। यह तीन कैमरे और एक एलईडी रिंग फ्लैश से लैस है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मार्च 2025 15:49 IST
ख़ास बातें
  • MWC 2025 में लगे Meizu काउंटर की एक तस्वीर वायरल हो रही है
  • इसमें टेबल पर एक अज्ञात स्मार्टफोन दिखाई दे रहा है
  • व्हाइट रियर पैनल वाले अज्ञात फोन में हेक्सागोनल कैमरा मॉड्यूल मौजूद है

Meizu 21 (ऊपर तस्वीर में) को कंपनी ने 2023 में लॉन्च किया था

Photo Credit: Meizu

MWC 2025 में Meizu का एक अज्ञात स्मार्टफोन मॉडल स्पॉट किया गया है, जिसके Meizu 22 होने की संभावना जताई जा रही है। यह कंपनी का अपकमिंग फ्लैगशिप हो सकता है, जिसके पहले पिछले साल नवंबर में और उसके बाद इस साल लॉन्च किए जाने की खबर आ चुकी है। हालांकि, अभी तक Meizu ने इस नाम पर चुप्पी बनाई हुई है, लेकिन एक रिपोर्ट में शेयर की गई तस्वीर इस कथित अपकमिंग मॉडल के डिजाइन की झलक दिखाती है। कंपनी ने 2023 में Meizu 21 को लॉन्च किया था और पिछले साल इसी लाइनअप में Pro मॉडल को जोड़ा था। अपकमिंग Meizu 22 सीरीज में भी वेनिला के साथ एक Pro मॉडल मिलने की संभावना है।

MWC 2025 में लगे Meizu काउंटर की एक तस्वीर शेयर वायरल (via गिज्मोचाइना) हो रही है, जिसमें टेबल पर एक अज्ञात स्मार्टफोन दिखाई दे रहा है। इस मॉडल को Meizu 21 के बगल में रखा गया था। अज्ञात हैंडसेट में एक सफेद रियर पैनल है जिसमें एक हेक्सागोनल कैमरा मॉड्यूल है जिसमें अंदर एक गोल कैमरा आईलैंड है। यह तीन कैमरे और एक एलईडी रिंग फ्लैश से लैस है। यह Meizu 21 और Meizu 21 Pro के वर्चटिकली-स्टैक्ड ट्रिपल-कैमरा सेटअप से बहुत अलग डिजाइन लेकर आता है।
 

पीले रंग के सर्किल में मौजूद है Meizu का कथित फ्लैगशिप Meizu 22
Photo Credit: via Gizmochina


जैसा कि हमने बताया, अभी तक Meizu ने इस अपकमिंग फ्लैगशिप को लेकर किसी प्रकार की जानकारी को पब्लिक नहीं किया है। नवंबर 2023 में पेश किए गए Meizu 21 को उस समय के Qualcomm फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 के साथ पेश किया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि अपकमिंग Meizu फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite SoC से लैस हो। 
Advertisement

पिछले साल दिसंबर में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, Meizu 22 को इस साल मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि सीरीज में दो तरह के स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं, जिसमें एक मॉडल कॉम्पेक्ट साइज में पेश किया जा सकता है, जबकि अन्य में बड़ा फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है।

दोनों ही मॉडल्स में इन-कार कनेक्टिविटी फीचर्स आने की संभावना है। कंपनी AI फीचर्स पर भी फोकस रखेगी। कथित तौर पर कंपनी इस बार कैमरा पर बड़ा फोकस रखने वाली है। यह एडवांस इमेजिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है और फोटोग्राफी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन पर भी काम रही है। फोन के OLED पैनल से लैस होने की उम्मीद है। स्टैंडर्ड वर्जन में 1.5K रिजॉल्यूशन, जबकि Pro मॉडल में 2K रिजॉल्यूशन मिल सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.