16GB रैम, 5000mAh बैटरी, 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ Meizu 21 Note स्‍मार्टफोन, जानें कीमत

Meizu 21 Note Launched: : स्‍मार्टफोन्‍स बनाने वाली Meizu ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वह इस मार्केट से बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 मई 2024 12:46 IST
ख़ास बातें
  • Meizu 21 Note स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च
  • इसमें दी गई है 16 जीबी रैम
  • फोन को हाईटेक फीचर्स के साथ किफायती दाम में लाया गया है

Meizu 21 Note Launched: Meizu 21 Note के बेस वर्जन 16GB+256GB की कीमत 2599 युआन (लगभग 30,041 रुपये) है।

Photo Credit: meizu

Meizu 21 Note Launched: स्‍मार्टफोन्‍स बनाने वाली Meizu ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वह इस मार्केट से बाहर हो जाएगी। हालांकि कंपनी एक के बाद एक स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर रही है। गुरुवार को उसने Meizu 21 Note को पेश कर दिया। नया Meizu फोन क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर (Meizu 21 Note Processor) से पैक है। इसमें OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 16 जीबी तक रैम इस डिवाइस में है। स्‍टोरेज अधिकतम 512 जीबी तक मिलता है। Meizu 21 Note में 5500 एमएएच की बैटरी (Meizu 21 Note Battery) है। यह 66 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप (Meizu 21 Note Camera Details) है। फोन में सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। हम आपको यहां स्मार्टफोन के प्राइस (Meizu 21 Note Price), स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं। 
 

Meizu 21 Note Price 

Meizu 21 Note के बेस वर्जन 16GB+256GB की कीमत 2599 युआन (लगभग 30,041 रुपये) है। 16GB+512GB वेरिएंट के दाम 2799 युआन (लगभग 32,351 रुपये) हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जो फीचर्स या मीजू फोन ऑफर करता है, उन्‍हें किफायती कीमतों में पेश किया जाना चौंकाता है। 
Advertisement
 

Meizu 21 Note Specifications, Features 

Meizu 21 Note में 6.78 इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 144Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले की पीक ब्राइटनैस 5000 nits तक है। जैसाकि हमने बताया Meizu 21 Note में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर है। उसके साथ 16 जीबी तक रैम दी गई है। मैक्सिमम इंटरनल स्‍टोरेज 512 जीबी तक है। 

Meizu 21 Note Camera

Meizu 21 Note में डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट कैमरा 50MP का है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। सेकंड कैमरा 13 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस है। फ्रंट में 16MP का सेल्‍फी कैमरा है। दावा है कि यह फोन 8K तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Meizu 21 Note Battery

Meizu 21 Note में 5500mAh की बैटरी है। यह 66W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फ‍िलहाल यह डिवाइस चीनी मार्केट में आई है। ग्‍लोबल मार्केट में इसकी उपलब्‍धता पर कोई जानकारी नहीं है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  5. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.