Meizu 16T लॉन्च, तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है इसमें

Meizu 16T तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह Sony IMX362 सेंसर और एफ/ 1.9 लेंस के साथ आता है। फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2019 11:50 IST
ख़ास बातें
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है मेज़ू 16टी
  • मेज़ू 16टी में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • 256 जीबी तक स्टोरेज से लैस है मेज़ू 16टी

Meizu 16T 8 जीबी तक रैम से है लैस

Meizu 16T को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह चीनी कंपनी मेज़ू का लेटेस्ट बजट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। मेज़ू 16टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, यूएफएस 3.0 स्टोरेज और 18 वॉट एमचार्ज सपोर्ट के साथ आता है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं और इससे यूज़र्स 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए फोन में नाइट मोड भी है।
 

Meizu 16T price

मेज़ू 16टी के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 2,299 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपये) है। मेज़ू 16टी का प्रीमियम वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसे चीनी मार्केट में 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) में बेचा जाएगा। यह लेक लाइट ग्रीन, व्हेल ब्लू और डेलाइट ऑरेंज रंग में उपलब्ध होगा।

Meizu 16T को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Meizu 16T specifications

मेज़ू 16टी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फ्लाइम ओएस 7 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2232 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.6:9 है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम भी दिए गए हैं।
Advertisement
 

Meizu 16T तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह Sony IMX362 सेंसर और एफ/ 1.9 लेंस के साथ आता है। जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा काम करेगा। फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Meizu ने इस फोन के फ्रंट कैमरे को सुपर नाइट सीन कैमरा मोड देने की बात की है।

फोन की स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। लेकिन इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास और बाइदू शामिल हैं। मेज़ू 16टी में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। मेज़ू 16टी का डाइमेंशन 159.63 x 78.2 x 8.3 मिलीमीटर है और वज़न 183 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2232 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu 16T, Meizu 16T Specifications, Meizu 16T price, Meizu
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.