Meizu 16 और Meizu 16 Plus स्मार्टफोन लॉन्च, 8 जीबी रैम व स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से हैं लैस

Meizu 16 और Meizu 16 Plus स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। ये हैंडसेट अप्रैल में लॉन्च किए गए Meizu 15 और Meizu 15 Plus के अपग्रेड हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अगस्त 2018 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Meizu 16 की कीमत करीब 27,100 रुपये से होती है शुरू
  • Meizu 16 Plus की कीमत करीब 31,400 रुपये से होती है शुरू
  • Meizu 16 और Meizu 16 Plus में हैं इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
Meizu 16 और Meizu 16 Plus स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। ये हैंडसेट अप्रैल में लॉन्च किए गए Meizu 15 और Meizu 15 Plus के अपग्रेड हैं। इन स्मार्टफोन की कीमत 2,698 चीनी युआन (करीब 27,100 रुपये) से शुरू होती है। नए स्मार्टफोन 18:9 डिस्प्ले पैनल, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ आते हैं। Meizu के इन फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है जिनके बारे में 99.12 प्रतिशत रिकग्निशन रेट का दावा है। Meizu 16 और Meizu 16 Plus हैंडसेट एमइंजन 2.0 के साथ आएंगे जो ऐप्पल के टैप्टिक इंजन से प्रेरित लगता है। मेज़ू 16 और मेज़ू 16 प्लस 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आते हैं।
 

Meizu 16 और Meizu 16 Plus की कीमत

चीनी मार्केट में Meizu 16 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,698 चीनी युआन (करीब 27,100 रुपये) में बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,998 चीनी युआन (करीब 30,100 रुपये) है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला मेज़ू 16 हैंडसेट 3,298 चीनी युआन (करीब 33,100 रुपये) में बिकेगा। दूसरी तरफ, Meizu 16 Plus के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,198 चीनी युआन (करीब 31,400 रुपये) है। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,498 चीनी युआन (करीब 35,100 रुपये) में बेचा जाएगा। चीनी मार्केट में मेज़ू 16 प्लस का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 3,998 चीनी युआन (करीब 40,100 रुपये) में बिकेगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि मेज़ू के इन स्मार्टफोन को भारत में लाया जाएगा या नहीं।
 

Meizu 16 Plus में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है

Meizu 16 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम मेज़ू 16 में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित फ्लाइम ओएस है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प हैं। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला है। इसके साथ काम करेगा एफ/2.6 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस। कैमरा सेटअप ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा एआई से लैस फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है।

स्टोरेज की बात करें तो मेज़ू 16 दो विकल्प में उपलब्ध होगा- 64 जीबी और 128 जीबी। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी के साथ आता है। हैंडसेट में एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल मैगनेटिक और प्रेशर सेंसिंग सेंसर दिए गए हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बैटरी 3010 एमएएच की है और यह कंपनी की एमचार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.4x78.2x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
Advertisement
 

Meizu 16 Plus स्पेसिफिकेशन

मेज़ू 16 की तरह डुअल-सिम Meizu 16 Plus स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 पर आधारित फ्लाइम ओएस पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का सुपर एमोलेड पैनल है। यह स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है और रिजॉल्यूशन फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 630 जीपीयू दिए गए हैं। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी या 8 जीबी रैम। इस फोन का कैमरा सेटअप Meizu 16 वाला है।

मेज़ू ने इस फोन में स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। ये भी माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करते। मेज़ू 16 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल मैगनेटिक और प्रेशर सेंसिंग सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट में 3640 एमएएच की बैटरी है जो एमचार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 160.4x78.2x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3010 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3640 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.