• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च होगा Maimang A20 5G स्‍मार्टफोन, जानें बाकी खूबियां

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च होगा Maimang A20 5G स्‍मार्टफोन, जानें बाकी खूबियां

Maimang A20 5G : इस अपकमिंग स्‍मार्टफोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जाएगा।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च होगा Maimang A20 5G स्‍मार्टफोन, जानें बाकी खूबियां

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फ्रंट में 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Maimang A20 5G को चाइना टेलिकॉम लॉन्‍च करेगी
  • फोन को 15 जूूनको चीन में लॉन्‍च किया जाएगा
  • कंंपनी ने अप्रैल में भी एक स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया था
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड Maimang जल्‍द अपना नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने वाला है। ब्रैंड ने हाल ही में Maimang 20 नाम से 5जी स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया था। अब कंपनी एक और डिवाइस उतारने जा रही है। Maimang का मालिकाना हक चाइना टेलिकॉम के पास है। कभी हुवावे की हिस्‍सेदारी भी इस ब्रैंड में थी, लेकिन हुवावे को 5G डिवाइसेज की बिक्री से बैन कर दिया गया और Maimang पर चाइना टेल‍िकाम का कब्‍जा हो गया। 

गिजमोचाइना के अनुसार, चाइना टेलिकॉम अब Maimang A20 5G नाम से नया 5जी फोन लॉन्‍च करने जा रही है, जो 15 जून को मार्केट में आ सकता है। फोन की खूबियों का ज्‍यादा पता नहीं चल पाया है। सिर्फ डिजाइन की थोड़ी झलक मिली है। 

बताया जा रहा है कि Maimang A20 5G में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जाएगा। यह हुवावे के ही एक स्‍मार्टफोन का 5जी वेरिएंट हो सकता है, जिसे Huawei Enjoy 50z कहा जाता है। अगर यह उसी फोन की नकल होता है, तो फोन में 6.52-इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। 

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फ्रंट में 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। 5000 एमएएच बैटरी वाले इस फोन में 22.5W का चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंंट सेंसर की खूबी भी हो सकती है। 

बात करें अप्रैल में लॉन्‍च किए गए Maimang 20 की, तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन में 64MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। यह Snapdragon 4 Gen 1 SoC पर काम करता है। Maimang 20 को चीन में 1,799 चीनी युआन की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरोज मिलती है। फोन का एक 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 1,999 चीनी युआन है। इसे सिल्वर, ब्लैक या ग्रीन कलर ऑप्शन में लाया गया था। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »