50MP कैमरा, 12GB रैम के साथ Maimang 30 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Maimang 30 : फोन में बड़ा डिस्‍प्‍ले, स्‍लीक डिजाइन जैसी ख‍ूबियां हैं। इसे एआई क्षमताओं से भी पैक किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 जुलाई 2024 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Maimang 30 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • चीन में मिड रेंज में लॉन्‍च हुई डिवाइस
  • इसमें स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर है

Maimang 30 को 2 ऑप्‍शन के साथ लिया जा सकता है। 8GB RAM और 256GB मॉडल की कीमत 1999 युआन (लगभग 23,035 रुपये) है।

चीनी मार्केट में एक नए स्‍मार्टफोन की एंट्री हुई है। चाइना टेलिकॉम की सब्‍स‍िडरी तियानी टेलिकॉम टर्मिनल (Tianyi Telecom Terminal) ने Maimang 30 स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया है। यह Maimang 20 का सक्‍सेसर है और मिड रेंज में दस्‍तक देता है। नए फोन में बड़ा डिस्‍प्‍ले, स्‍लीक डिजाइन जैसी ख‍ूबियां हैं। इसे एआई क्षमताओं से भी पैक किया गया है। Maimang 30 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर है। फोन में ट्रिपर रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है।  
 

Maimang 30 Price 

Maimang 30 को 2 ऑप्‍शन के साथ लिया जा सकता है। 8GB RAM और 256GB मॉडल की कीमत 1999 युआन (लगभग 23,035 रुपये) है। 12GB+256GB मॉडल के दाम 2199 युआन (लगभग 25,340 रुपये) हैं। यह फोन तीन कलर ऑप्‍शंस- ओब्सिड‍ियन ब्‍लैक, क्र‍िस्‍टल ब्‍लू और स्‍नो वाइट में उपलब्‍ध होगा। चीन में फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। सेल 25 जुलाई से शुरू होगी। 
Advertisement
 

Maimang 30 Specifications, features 

Maimang 30 को मिड रेंज में लाया गया है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले है। इसमें पिल-शेप्‍ड कटआउट दिया गया है, जिसके अंदर 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा फ‍िट है। 

बात करें डिस्‍प्‍ले की, तो वह 2700 x 1224 पिक्‍सल्‍स का रेजॉलूशन ऑफर करता है। दावा है कि उंगलियां गीली हों, तब भी डिस्‍प्‍ले रेस्‍पॉन्‍स करता है। 
Advertisement

Maimang 30 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ 8 और 12 जीबी रैम जोड़ी गई हैं। इसे एआई खूबियों से पैक किया गया है, जिनमें एआई वॉयस असिस्‍टेंट, स्‍क्रीन रेक्‍गनिशन, डॉक्‍युमेंट स्‍कैनिंग आदि शामिल हैं। 

Maimang 30 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है। इस फोन में 6100 एमएएच की बैटरी लगाई गई है। यह 40 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 189 ग्राम है, जो इसे लाइटवेट डिवाइस की कैटिगरी में रखता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.