लाइफ वाटर 4 और वाटर 6 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनकी कीमत

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 15 जुलाई 2016 16:38 IST
रिलायंस रिटेल ने लाइफ ब्रांड ने इस हफ्ते अपनी वाटर सीरीज के दो हैंडसेट वाटर 4 और वाटर 6 लॉन्च किए हैं। लाइफ वाटर 4 की कीमत 7,599 रुपये है और लाइफ वाटर 6 स्मार्टफोन 8,999 रुपये में मिलेगा।

लाइफ वाटर 4 और लाइफ वाटर 6 के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, फ़र्क इनबिल्ट स्टोरेज, कलर वेरिएंट, वज़न और डाइमेंशन का है। दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेंगे और डुअल सिम को सपोर्ट करते हैं। वैसे तो दोनों ही सिम स्लॉट 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं लेकिन यूज़र एक वक्त में इनमें से एक का ही इस्तेमाल 4जी कनेक्टिविटी के लिए कर पाएंगे।
 
लाइफ वाटर 4 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 294 पीपीआई है। स्क्रीन पर असाही ड्रैगनट्रेल ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्ववाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम मौजूद है। लाइफ वाटर 4 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वाटर 4 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम, 3जी, 4जी और वॉयस ओवर एलटीई शामिल हैं। स्मार्टफोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप मौजूद हैं। पावर देने के लिए मौजूद है 2920 एमएएच की बैटरी। इसका डाइमेंशन 142x70x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 138.5 ग्राम। यह व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 
(लाइफ वाटर 6 की तस्वीर)

हमने आपको पहले ही बताया था कि लाइफ वाटर 6 के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन लाइफ वाटर 4 वाले हैं। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी की जगह 32 जीबी है और यह व्हाइट गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसका वज़न 136 ग्राम है जबकि वाटर 4 का वज़न 138.5 ग्राम। वाटर 6 का डाइमेंशन 142x70.5x8 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.