• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लााइफ फ्लेम 5 स्मार्टफोन मेें है 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, कीमत 4,000 रुपये से कम

लााइफ फ्लेम 5 स्मार्टफोन मेें है 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, कीमत 4,000 रुपये से कम

लााइफ फ्लेम 5 स्मार्टफोन मेें है 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, कीमत 4,000 रुपये से कम
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल ने लाइफ ब्रांड का नया स्मार्टफोन फ्लेम 5 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 3,999 रुपये है। नया लाइफ फ्लेम 5 स्मार्टफोन रिलायंस डिजिटल जैसे ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इससे पहले कंपनी ने विंड 1 और वाटर 7 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले लाइफ फ्लेम 5 डुअल सिम कार्ड सपोर्ट करता है। दोनों सिम कार्ड 4जी सपोर्ट तो करते हैं लेकिन एक समय में एक सिम कार्ड पर 4जी सपोर्ट और दूसरे पर 2जी सपोर्ट मिलेगा। लाइफ फ्लेम 5 में 4 इंच (480x800 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 233 पीपीआई है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए आसही ड्रैगनट्रेल ग्लास है। इस फोन मं 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए 400 एमपी2 जीपीयू है। रैम 512 एमबी है। इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर पैनल पर एक एलईडी फ्लैश है। रियर कैमरे में एचडीआर, पैनोरमा, फेस डिटेक्शन, स्माइल शटर, बर्स्ट मोड और स्लो मोशन वीडियो जैसे फीचर हैं। इस हैंडसेट में 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कनेक्टिलविटी की तो लाइफ फ्लेम 5 में 4जी के अलावा, वाई-फाई बी/जी/एन, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं। फ्लेम 5 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका एचडी वॉयस कॉल के साथ वीओएलटीई (वॉयस ओवर एलटीई) सपोर्ट करना। यह भारत में 4जी एलटीई बैंड- एफडीडी-एलटीई बैंड 3 (1800मेगाहर्ट्ज़) और टीडीडी-एलटीई बैंड 40 (2300 मेगाहर्ट्ज़) सपोर्ट करता है।

लाइफ फ्लेम 5 स्मार्टफोन में 1650 एमएएच की बैटरी है जिसके 4.5 घंटे तक का टॉक टाइम और 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इस फोन का डाइमेंशन 124.5x64x10.9 एमएम और वज़न 117 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »