स्टार फुटबॉलर Lionel Messi 1.22 करोड़ रुपये के 35 गोल्ड प्लेटेड iPhone 14 Pro करेंगे गिफ्ट!

FIFA World Cup 2022 में शामिल टीम के सदस्यों को प्लेयर ये आईफोन 14 प्रो गिफ्ट करेंगे।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मार्च 2023 16:55 IST
ख़ास बातें
  • जीत की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए iPhone 14 Pro का बड़ा ऑर्डर
  • अर्जेंटिना की जीत की खुशी में 35 गोल्ड प्लेटेड iPhone 14 Pro किए ऑर्डर
  • फोन के रियर में World Cup Champions 2022 भी होगा मेंशन

FIFA World Cup 2022 में शामिल टीम के सदस्यों को प्लेयर ये आईफोन 14 प्रो गिफ्ट करेंगे।

मशहूर फुटबॉल प्लेयर लियनल मेसी ने FIFA World Cup 2022 में जीत की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए iPhone 14 Pro का बड़ा ऑर्डर दिया है। फुटबॉलर ने अर्जेंटिना की ऐतिहासिक जीत की खुशी में 35 गोल्ड प्लेटेड iPhone 14 Pro ऑर्डर किए हैं। कतर में हुए फुटबॉल विश्व कप 2022 को मेसी अनोखे अंदाज में मनाना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने ये ऑर्डर दिया है। 

FIFA World Cup 2022 में शामिल टीम के सदस्यों को प्लेयर ये आईफोन 14 प्रो गिफ्ट करेंगे। साथ ही जीत में शामिल अन्य स्टाफ को भी ये आईफोन गिफ्ट किए जाएंगे। खास बात ये भी है हर एक आईफोन मॉडल पर प्लेयर का नाम और किट नम्बर भी मेंशन किया जाएगा। इसके अलावा अर्जेंटिना फुटबॉल एसोशिएशन का लोगो और फोन को डिजाइन करने वाले प्लेटफॉर्म iDesign Gold का लोगो भी इस पर मेंशन होगा। iPhone 14 Pro के मॉडल, जो टीम मेंबर्स को गिफ्ट किए जाएंगे, पर रियर में World Cup Champions 2022 भी मेंशन किया जाएगा। वर्ल्ड कप में टीम ने फ्रांस को हराकर यह ट्रॉफी हासिल की थी। 

iPhone 14 Pro को प्लेयर्स के लिए iDesign Gold नामक कंपनी ने डिजाइन किया है। कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसके बारे में जानकारी भी दी है। जिसमें कहा गया है कि हर एक गोल्डन iPhone 14 Pro में प्लेयर का नाम, नम्बर और अर्जेंटिना फुटबॉल एसोशिएशन का लोगो उकेरा गया है। फोन के रियर में World Cup Champions 2022 की टैगलाइन लगी है और iDesign Gold का लोगो लगा है। कंपनी की वेबसाइट पर इसका 1TB स्टोरेज मॉडल EUR 4,000 (लगभग 3.48 लाख रुपये) में लिस्ट किया गया है। इस हिसाब से देखा जाए तो लियनल मेसी ने इस जीत की खुशी के लिए EUR 1,40,000 (लगभग 1.22 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं। 

iPhone 14 Pro फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर ऑलवेज ऑन OLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। जिसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसमें दूसरी जेनरेशन का सेंसर शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन देखने को मिलता है जिसकी मदद से यह बेहतरीन वीडियो कैप्चर कर सकता है, जैसा कि कंपनी का कहना है। मेन लेंस के साथ यह 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर भी कैरी करता है और तीसरे सेंसर के तौर पर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी इसमें दिया गया है। 
Advertisement

आईफोन 14 प्रो को मजबूती प्रदान के लिए कंपनी इसकी बॉडी को सर्जिकल ग्रेड के स्टेनलेस स्टील से बनाया है। इसमें एप्पल का Bionic A16 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में डाइनेमिक आइलैंड फीचर भी इस बार कंपनी ने जोड़ा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.