एलजी एक्स स्क्रीन स्मार्टफोन भारत में आज होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जुलाई 2016 09:54 IST
दक्षिण कोरिया की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी अपनी एक्स सीरीज का पहला हैंडसेट आज भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी सोमवार को एलजी एक्स स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी आज नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसके लिए उसने पिछले हफ्ते मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिए थे।

याद रहे कि एलजी एक्स स्क्रीन को एलजी एक्स कैम के साथ मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने बताया था कि नई एक्स सीरीज के स्मार्टफोन उन यूज़र के लिए हैं जो प्रीमियम स्मार्टफोन वाले बेहद ही शानदार स्पेसिफिकेशन वाले फोन के पीछे नहीं भागते। उनकी चाहत एक अच्छे कैमरे और बेहतर डिस्प्ले वाला हैंडसेट पाने की होती है।  

एलजी एक्स स्क्रीन में ऑल्वेज ऑन फ़ीचर है। यह फ़ीचर हमें एलजी के प्रीमियम वी10 स्मार्टफोन में देखने को मिला है।

एलजी एक्स स्क्रीन में 4.93 इंच का इन-सेल डिस्प्ले है जिसका पिक्सल रिज़ॉल्यूशन 720x1280 है। हैंडसेट का दूसरा डिस्प्ले मुख्य स्क्रीन के ऊपर है। दूसरे स्क्रीन पर नोटिफिकेशन नज़र आएंगे, ताकि पहले स्क्रीन पर चल रही एक्टिविटी को बाधा नहीं पहुंचे। 'ऑल्वेज ऑन' डिस्प्ले के जरिए यूज़र समय, तारीख, बैटरी और अन्य नोटिफिकेशन की जांच कर पाएंगे। इसके लिए स्मार्टफोन को एक्टिव करने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
Advertisement

एलजी एक्स स्क्रीन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 142.6x71.8x7.1 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा। स्मार्टफोन को ब्लैक, व्हाइट और पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, Lg mobile, Lg smartphone, Lg x Screen, Lg X Screen specification

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.