एलजी एक्स स्क्रीन स्मार्टफोन भारत में सोमवार को होगा लॉन्च

एलजी एक्स स्क्रीन स्मार्टफोन भारत में सोमवार को होगा लॉन्च
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी सोमवार को भारत में अपनी एक्स सीरीज का पहला हैंडसेट लॉन्च करेगी। कंपनी 18 जुलाई एलजी एक्स स्क्रीन को लॉन्च करेगी। कंपनी इस दिन नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसके लिए उसने मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिए हैं।

याद रहे कि एलजी एक्स स्क्रीन को एलजी एक्स कैम के साथ इस की शुरुआत में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने बताया था कि नई एक्स सीरीज के स्मार्टफोन उन यूज़र के लिए हैं जो प्रीमियम स्मार्टफोन वाले बेहद ही शानदार स्पेसिफिकेशन पीछे नहीं भागते। उनकी चाहत एक अच्छे कैमरे और बेहतर डिस्प्ले वाला हैंडसेट पाने की है।  

एलजी एक्स स्क्रीन में ऑल्वेज ऑन फ़ीचर है। यह फ़ीचर हमें एलजी के प्रीमियम वी10 स्मार्टफोन में देखने को मिला है।

एलजी एक्स स्क्रीन में 4.93 इंच का इन-सेल डिस्प्ले है जिसका पिक्सल रिज़ॉल्यूशन 720x1280 है। हैंडसेट का दूसरा डिस्प्ले मुख्य स्क्रीन के ऊपर है। दूसरे स्क्रीन पर नोटिफिकेशन नज़र आएंगे, ताकि पहले स्क्रीन पर चल रही एक्टिविटी को बाधा नहीं पहुंचे। 'ऑल्वेज ऑन' डिस्प्ले के जरिए यूज़र समय, तारीख, बैटरी और अन्य नोटिफिकेशन की जांच कर पाएंगे। इसके लिए स्मार्टफोन को एक्टिव करने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

एलजी एक्स स्क्रीन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 142.6x71.8x7.1 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा। स्मार्टफोन को ब्लैक, व्हाइट और पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG X Screen, LG X Screen Price, LG X Screen Feature
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »