LG W31 के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

LG W31 की Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशन्स के साथ एक रेंडर भी है, जो फोन के फ्रंट पैनल डिज़ाइन को दिखाता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2020 13:47 IST
ख़ास बातें
  • LG W31 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग से मीडियाटेक के बजट प्रोसेसर की जानकारी मिली
  • वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच वाले एचडी+ डिस्प्ले से लैस होगा स्मार्टफोन

LG W31 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा

LG W31 को कथित तौर पर फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स पर इशारा करते हुए Google Play कॉन्सोल पर देखा गया है। लिस्टिंग संकेत देती है कि कंपनी एलजी डब्ल्यू31 पर काम कर रही है और भविष्य में इसे लॉन्च करेगी। एलजी डब्ल्यू31 को मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट और 4 जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है, जिसका मतलब है कि यह बजट फोन होगा। फोन को एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट किया गया है और साथ ही एचडी+ डिस्प्ले की जानकारी भी दी है। LG W31 की एक तस्वीर भी गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग में देखी गई है, जिसमें फ्रंट पैनल डिज़ाइन का पता चलता है।

Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग को MySmartPrice द्वारा देखा गया है और यह LG W31 के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को बताता है। फोन को 720x1600 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 280 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी वाले एचडी+ डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया है। यह एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर पर काम करेगा। एलजी डब्ल्यू31 को मीडियाटेक एमटी6762 पी22 ऑक्टा-कोर चिपसेट और टेकवीआर जीई8320 जीपीयू के साथ लिस्ट किया है और यह भी बताया गया है कि इसमें 4 जीबी रैम शामिल होगी।
Advertisement

LG W31 की Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में एक रेंडर भी है, जो फोन के फ्रंट पैनल डिज़ाइन को दिखाता है। एलजी डब्ल्यू31 में वाटरड्रॉप नॉच वाला डिस्प्ले मिलता है और नीचे की तरफ थोड़ी मोटी चिन है। यह केवल एक प्लेसहोल्डर तस्वीर भी हो सकती है।

रिपोर्ट में पिछले लीक का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें LG W31 में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12-मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल के तीसरे सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की जानकारी दी गई थी। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है। फोन में 4,000mAh की बैटरी की भी खबर है। LG W31 के लॉन्च के बारे में एलजी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG W31, LG W31 Design, LG W31 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  3. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  4. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  5. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  7. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  8. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  9. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  10. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.