LG Velvet की कीमत का खुलासा, ये हैं खूबियां

कीमत के साथ कंपनी ने यह भी साझा किया कि LG Velvet की सेल दक्षिण कोरिया में 15 मई से शुरू होगी। इसकी प्री-सेल 8 मई से 14 मई तक चलेगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 मई 2020 11:36 IST
ख़ास बातें
  • LG Velvet में चार रंग के विकल्प शामिल हैं
  • स्मार्टफोन रेनड्रॉप स्टाइल ट्रिपल रियर कैमरा से है लैस
  • स्मैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है एलजी वेलवेट

LG Velvet में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला रेनड्रॉप ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

LG Velvet स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से एलजी के टीज़र्स के जरिए सामने आ रहा था। स्मार्टफोन के कई लीक्स भी देखने को मिल चुके हैं। अब, कंपनी ने दक्षिण कोरियाई बाज़ार के लिए एलजी वेलवेट की कीमत का खुलासा कर दिया है। यह भी साझा किया गया है कि फोन 15 मई से देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। एलजी ने एक 'कस्टमर बेनिफिट प्रोग्राम' की जानकारी भी साझा की है और कहा है कि फोन कई ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि अब तक अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में LG Velvet की उपलब्धता की जानकारी साझा नहीं की गई है।
 

LG Velvet price

बुधवार को न्यूज़ रूम वेबसाइट पर एक पोस्ट में कंपनी ने एलजी वेलवेट की कीमत KRW 899,800 (लगभग 55,700 रुपये) बताई थी। बेशक यह फोन की शुरुआती की होगी। ऐसा हो सकता है कि स्मार्टफोन कई रैम और स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध हो, जिनकी कीमत भी अलग होगी। स्मार्टफोन की भारत में कीमत की जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है।
Advertisement

कीमत के साथ कंपनी ने यह भी साझा किया कि LG Velvet की सेल दक्षिण कोरिया में 15 मई से शुरू होगी। इसकी प्री-सेल 8 मई से 14 मई तक चलेगी। एलजी उन ग्राहकों को गिफ्ट्स भी दे रही है, जो प्री-सेल में भाग लेंगे। कंपनी ने तीन दक्षिण कोरियाई मोबाइल टेलीकॉम कंपनियों के साथ साझेदारी भी की है, जिसके तहत इसे खरीदने वाले ग्राहकों को टेलीकॉम प्लान पर छूट दी जाएगी।
 

LG Velvet specifications

नया एलजी फोन ऑरोरा ग्रीन, ऑरोरा ग्रे, ऑरोरा व्हाइट और इल्यूज़न सनसेट रंगों में आता। एलजी वेलवेट में 6.8 इंच का सिनेमा फुलविज़न डिस्प्ले है, जो 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो में आता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। LG Velvet में शामिल ट्रिपल कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें सेंट्रल नॉच में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। एलजी वेलवेट में 4,300 एमएएच क्षमता की बैटरी है। स्मार्टफोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता और इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.