LG V40 ThinQ 3 अक्टूबर को होगा लॉन्च, तीन रियर कैमरे से हो सकता है लैस

एलजी 3 अक्टूबर को LG V40 ThinQ को लॉन्च करेगी। LG ने एक टीजर वीडियोको शेयर किया है। Huawei P20 Pro से मुकाबले के लिए कंपनी LG V40 ThinQ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 14 सितंबर 2018 12:19 IST
ख़ास बातें
  • एलजी वी40 थिंक में सेल्फी के लिए हो सकते हैं दो सेंसर
  • LG V40 ThinQ में हो सकते हैं पांच कैमरे
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस हो सकता है LG V40 ThinQ

Photo Credit: The Verge/LG

दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी 3 अक्टूबर को LG V40 ThinQ को लॉन्च करेगी। गुरुवार को LG ने घोषणा की है कि वह न्यूयॉर्क में शाम के 5 बजे EDT (भारतीय समयानुसार 2:30 बजे) एलजी वी40 थिंक को लॉन्च करेगी। अगले दिन सियोल मेजॉक जिले में मौजूद एलजी साइंस पार्क में सुबह 10 बजे KST (भारतीय समयानुसार सुबह के 6:30 बजे) लॉन्च होगा। LG ने एक टीजर वीडियोको शेयर किया है। Huawei P20 Pro से मुकाबले के लिए कंपनी LG V40 ThinQ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है।

वेबसाइट The Verge ने न्यूयॉर्क मीडिया इनवाइट की तस्वीर को शेयर किया है। एलजी वी40 थिंक के रियर कैमरा में स्टैंडर्ड सेंसर, सुपर वाइड एंगल सेंसर और टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। इससे पहले भी ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि LG V40 ThinQ के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे और फ्रंट पैनल पर दो कैमरे हो सकते हैं। रिपोर्ट की माने तो हैंडसेट में 20 मेगापिक्सल, 16 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल के तीन सेंसर हो सकते हैं। अभी फ्रंट पैनल पर दिए जाने वाले सेंसर के बारे में पुष्टि नहीं हुई है।
Advertisement


रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया था कि LG V40 ThinQ में ऊपरी हिस्से में आपको डिस्प्ले नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए LG अपने इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। एलजी वी40 थिंक 6 जीबी या 8 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी अपने फ्लैगशिप हैंडसेट G7 ThinQ की तरह LG V40 ThinQ में भी गूगल असिस्टेंट के लिए एक बटन दे सकती है। इसके अलावा क्वाड DAC ऑडियो टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। LG V40 ThinQ में 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलने की उम्मीद है। इसका मतलब यह हुआ कि हैंडसेट में पतले बेजल वाला डिस्प्ले होगी। स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता से संबंधित जानकारी के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.