LG Stylo 4 लॉन्च, स्टायलस पेन के साथ आता है यह फोन

LG Stylo 4 स्मार्टफोन को अमेरिका में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी के एलजी स्टायलो 3 प्लस का अपग्रेड है जिसे बीते साल मई महीने में लॉन्च किया गया था।

LG Stylo 4 लॉन्च, स्टायलस पेन के साथ आता है यह फोन
ख़ास बातें
  • एलजी स्टायलो 4 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित एलजी यूएक्स है
  • इसमें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है
  • एलजी स्टायलो 4 की कीमत 239 डॉलर (करीब 16,250 रुपये) है
विज्ञापन
LG Stylo 4 स्मार्टफोन को अमेरिका में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी के एलजी स्टायलो 3 प्लस का अपग्रेड है जिसे बीते साल मई महीने में लॉन्च किया गया था। यह बिल्ट-इन स्टायलस पेन के साथ आता है और इसमें स्क्रीन ऑफ मेमो व जिफ कैपचर जैसे फीचर पहले से मौज़ूद हैं। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन प्रोससर का इस्तेमाल हुआ है और यह डीटीएस:एक्स सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी से लैस है। याद रहे कि LG Stylo 3 Plus को अमेरिकी मार्केट में करीब 15,300 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह 5.7 इंच डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 2 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। एलजी स्टायलो 4 की कीमत 239 डॉलर (करीब 16,250 रुपये) है।
 

LG Stylo 4 स्पेसिफिकेशन

एलजी स्टायलो 4 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित एलजी यूएक्स है। इसमें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्यू लेंस इंटिग्रेशन है जो स्मार्टफोन सजेशन्स और इंफॉर्मेशन देता है। इसके अलावा फोन में रियल मॉमेंट टेक्नोलॉजी है जिसकी मदद से यूज़र कैपचर किए हुए इमेज पर आइडिया लिखकर शेयर किया जा सकता है।

Stylo 4 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के साथ एक स्टायलस पेन भी दिया गया है जो पेन पॉप 2.1 टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह कई यूएक्स फीचर के साथ आता है। फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर मौज़ूद है। फोन की बैटरी 3300 एमएएच की है और वज़न 172 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »