LG Q92 स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च

LG Q92 में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

LG Q92 स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च
ख़ास बातें
  • एलजी क्यू92 की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है एलजी क्यू92 में
  • LG Q92 को भारत लाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं
विज्ञापन
LG Q92 को आधिकारिक तौर पर दक्षिण कोरिया में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और इसमें पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरे हैं। हैंडसेट होल-पंच डिज़ाइन के साथ आता है। स्क्रीन के टॉप पर मध्य में कैमरे के लिए कट आउट है। रियर कैमरा सेटअप भी अनोखा है। दो बड़े सेंसर्स ऊपर-नीचे दिए गए हैं और इनके बगल में दो और सेंसर हैं। बता दें कि एलजी क्यू92 में 48 मेगापिक्सल कैमरा और 4,000 एमएएच कीबैटरी है।
 

LG Q92 price, sale

एलजी क्यू92 की कीमत दक्षिण कोरियाई मार्केट में KRW 4,00,000 (करीब 25,000 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। LG ने इस फोन को व्हाइट, ब्लैक और रेड रंग में लॉन्च किया है। इसे भारत लाए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
 

LG Q92 specifications

एलजी क्यू92 में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।

LG Q92 क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। आगे की तरफ होल-पंच कटआउट में 32 मेगापिक्सल के कैमरे को जगह मिलेगी।

एलजी क्यू92 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल बैंड वाई-फाई, 5जी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 166.5x77.3x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 193 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »