LG Q61 क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, ये हैं खासियतें

LG Q61 में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन है।

LG Q61 क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, ये हैं खासियतें

LG Q61 क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से है लैस

ख़ास बातें
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले से लैस है LG Q61 स्मार्टफोन
  • ग्लोबल मार्केट लॉन्च हुए LG K61 का रीब्रांडेड वेरिएंट है नया एलजी फोन
  • मिलिट्री ग्रेड डिज़ाइन के साथ आता है फोन
विज्ञापन
LG Q61 को दक्षिण कोरिया में कंपनी के क्यू-सीरीज़ के तहत लॉन्च कर दिया है। फोन LG K61 का रीब्रांडेड वर्जन है जिसे इस साल फरवरी में ग्लोबल स्टेज पर पेश किया गया था। LG Q61 एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिस्प्ले और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी से लैस स्मार्टफोन है। यह एक सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है और इसमें "हाई-क्वालिटी स्टीरियो साउंड" के लिए DTX: X 3D स्टीरियो फंक्शन दिया गया है। अब तक LG Q61 की अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है।
 

LG Q61 price

एलजी के न्यूज़रूम वेबसाइट के अनुसार, एलजी क्यू61 फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत KRW 369,600 (लगभग 22,700 रुपये) है। इसमें टाइटेनियम और सफेद रंग के विकल्प हैं, जो दक्षिण कोरिया में 29 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि LG Q61 अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में उपलब्ध होगा या नहीं।
 

LG Q61 specifications

एलजी क्यू61 में 6.5-इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो होगा और यह फोन 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। LG Q61 के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 48-मेगापिक्सल मेन सेंसर, 8-मेगापिक्सल सुपर वाइड सेंसर, 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 5-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा के साथ आता है। फ्रंट में फोन 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।


एलजी क्यू61 के अंदर 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है और कनेक्टिविटी विकल्पों में एलटीई, एनएफसी, ब्लूटूथ 5, डुअल-बैंड वाई-फाई आदि शामिल है। फोन का डायमेशन 164.5x77.5x8.3 एमएम है और यह गूगल लेंस, गूगल असिसटेंट बटन, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स से लैस है। LG Q61 MIL-STD 810G और DTS: X 3D स्टीरियो फंग्शन को सपोर्ट करता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसर2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Q61, LG Q61 price, LG Q61 specifications, LG Q61 Launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »