LG Q52 चार रियर कैमरों के साथ लॉन्च, ये हैं सभी स्पेसिफिकेशन्स

LG Q52 को साउथ कोरिया में KRW 3,30,000 (लगभग 21,500 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2020 12:12 IST
ख़ास बातें
  • LG Q52 चार रियर कैमरों और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च
  • होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है नया एलजी फोन
  • 2.3 गीगाहर्टज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैैम से है लैस

LG Q52 में 48-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है

LG Q52 को दक्षिण कोरियाई कंपनी की ओर से लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह एलजी क्यू51 का अपग्रेड है और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। एलजी क्यू52 में 4 जीबी रैम मिलती है और यह 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस आता है। यूज़र्स के पास माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके स्टोरेज को बढ़ाने का विकल्प भी है। कंपनी ने LG Q52 में 4,000mAh बैटरी मिलती है और साथ ही साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी।
 

LG Q52 price

LG Q52 को साउथ कोरिया में KRW 3,30,000 (लगभग 21,500 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन दो कलर ऑप्शन- सिल्की व्हाइट और सिल्की रेड में उपलब्ध होगा। एलजी क्यू52 को देश में 28 अक्टूबर को उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement
 

LG Q52 specifications

एलजी क्यू52 एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें 6.6 इंच का एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले मिलता है। यह 2.3 गीगाहर्टज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 4 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी है।

कैमरों की बात करें तो LG Q52 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में एलजी क्यू52 में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलता है।
Advertisement

LG Q52 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है। फोन पर कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी आदि शामिल हैं। यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर के साथ आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Q52, LG Q52 Price, LG Q52 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.