LG K92 5G फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे व स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर के साथ लॉन्च

नया LG K92 5G फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $359 (ललगभग 26,600 रुपये) है। LG K92 5G टाइटन ग्रे रिफ्लेक्टिड एक्सेंट्स में आता है और यह खरीद के लिए AT&T, Cricket Wireless और US Cellular के माध्यम से उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2020 12:01 IST
ख़ास बातें
  • LG K92 5G में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • एलजी के92 5जी फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • एलजी के92 5जी फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है

LG K92 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है

LG K92 5G को कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह 5जी सपोर्ट से लैस किफायती स्मार्टफोन है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। एलजी के92 5जी फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, एलजी ने इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है और इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 

LG K92 5G price, sale

नया एलजी के92 5जी फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $359 (ललगभग 26,600 रुपये) है। LG K92 5G टाइटन ग्रे रिफ्लेक्टिड एक्सेंट्स में आता है और यह खरीद के लिए AT&T, Cricket Wireless और US Cellular के माध्यम से उपलब्ध होगा। AT&T की सेल जहां 6 नवंबर को शुरू होगी, वहीं US Cellular की सेल कथित रूप से 19 नवंबर से शुरू होने वाली है।
Advertisement
 

LG K92 5G specifications

लिस्ट सभी स्पेसिफिकेशन के अनुसार, एलजी के92 5जी फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसमें 6.7 इंच फुल-एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम से लैस है। इंटरनल स्टोरज 128 जीबी के साथ लिस्ट है, जिसमें 2 टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए एलजी के92 5जी फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो कि वर्गाकार कमॉड्यूल में स्थित है। इस मॉड्यूल में f/1.78 लेंस और 81 डिग्री फील्ड ऑफर व्यू के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा f/2.2 लेंस और 115 डिग्री फील्ड ऑफर व्यू के साथ 5 मेगापिक्सल का अन्य कैमरा दिया गया है। वहीं, f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एलजी के इस फोन में f/2.0 लेंस और 77 डिग्री फील्ड ऑफर व्यू के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा स्थित है।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 ac, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, एलजी 3डी साउंड इंज़न सपोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG K92 5G, LG K92 5G Price, LG K92 5G Specifications, LG
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.