LG K92 5G स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से होगा लैस, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

इस महीने की शुरुआत में LG K92 5G स्मार्टफोन के रेंडर्स को टिप्सटर Evan Blass द्वारा लीक किया गया था और अब गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में यही डिज़ाइन एक बार फिर सामने आया है।

LG K92 5G स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से होगा लैस, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

LG ने इस फोन के लॉन्च और इसके स्पेसिफिकेशन संबंधी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है

ख़ास बातें
  • LG K92 5G फोन में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • एलजी के92 5जी कंपनी की K सीरीज़ का पहला 5जी स्मार्टफोन होगा
  • फोन में दिया जा सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
LG K92 5G स्मार्टफोन कथित रूप से गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ है, जहां इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के अनुसार, आगामी एलजी स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से लैस होगा। इस महीने की शुरुआत में एलजी के92 स्मार्टफोन के रेंडर्स को टिप्सटर Evan Blass द्वारा लीक किया गया था और अब गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में यही डिज़ाइन एक बार फिर सामने आया है। एलजी ने फिलहाल के92 5जी फोन के लॉन्च और इसके स्पेसिफिकेशन संबंधी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

LGK92 specifications (expected)

LG K92 5G स्मार्टफोन की Google Play Console लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक की गई थी, जिसके अनुसार यह फोन फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस होगा। इसके अलावा फोन की स्क्रीन डेंसिटी 420 DPI और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा। लिस्टिंग में सामने आए रेंडर में दिखा है कि इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा।

एलजी के92 5जी फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और Adreno 619 जीपीयू के साथ आएगा। माना जा रहा है कि यह एलजी की K सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन होगा जो 5जी सपोर्ट के साथ आएगा।

पुराने लीक रेंडर में एलजी के92 5जी फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला था, जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे को हाइलाइट किया गया है। इस कैमरा सेटअप को वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित किया गया है, जो कि ऊपरी बायीं ओर मौजूद है। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड-एलईडी फ्लैश सेटअप भी दिया गया है, जो कि एक अलग वर्गाकार मॉड्यूल में ऊपरी दायीं ओर स्थित है। फोन में इनबिल्ट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। एलजी के92 5जी फोन में 3.5mm हेडफोन जैक के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मौजूद था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG K92 5G, LG K92 5G Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »