एलजी के4 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का आधिकारिक लिस्टिंग से हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जनवरी 2016 16:58 IST
एलजी ने इस महीने की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर के4 बजट स्मार्टफोन को पेश किया था। हालांकि, इस दौरान फ़ीचर और स्पेसिपिकेशन का खुलासा नहीं किया गया। दक्षिण कोरिया की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने अब इस हैंडसेट को अपनी रूसी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। यहां पर हैंडसेट के हर स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र किया गया है।

एलजी के4 एलटीई की लिस्टिंग से पता चला है कि यह एक डुअल-सिम  (माइक्रो+ माइक्रो) स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप से लैस होगा। इसमें 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 217 पीपीआई है। स्मार्टफोन 1 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735एम चिपसेट और 1 जीबी रैम के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।
Advertisement

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वीडियो चैटिंग और सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। एलजी के4 की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड  (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस हैंडसेट में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ वी4.1, एफएम रेडियो, ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी 2.0 शामिल हैं।

(पढ़े: एलजी के4 बनाम एलजी के10 बनाम एलजी के7)

इसका डाइमेंशन 131.9x66.7x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 120 ग्राम। स्मार्टफोन में 1940 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह इंडिगो ब्लू और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। इसके बैककवर में टैक्स्चर्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। पावर और वॉल्यूम बटन क्रमशः दायीं और बायीं तरफ हैं।
Advertisement

गौरतलब है कि सीईएस 2016 ट्रेड शो के मौके पर एलजी ने अपने के7 और के10 स्मार्टफोन को पेश किया था। कंपनी ने बाद में अपने के-सीरीज के बाकी स्मार्टफोन से भी रूबरू कराया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.