एलजी जी6 बनाम गूगल पिक्सल एक्सएल बनाम वनप्लस 3टी

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 26 फरवरी 2017 21:45 IST
ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर के साथ कई स्मार्टफोन आते हैं
  • एलजी जी6 की भिड़ंत वनप्लस 3टी और पिक्सल एक्सएल से होगी
  • एलजी जी6 की कीमत और उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं किया गया है
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने बार्सिलोना में अपने जी6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया। नए स्मार्टफोन के बारे में कंपनी ने ज़ोर-शोर से प्रचार किया है। यह स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर के साथ आता है। कंपनी ने कई वज़हों से इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। सबसे अहम यह है कि लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर को अगले महीने सैमसंग गैलेक्सी एस8 के साथ पेश किया जाएगा। ऐसे में एलजी को उम्मीद है कि वह पुराने प्रोसेसर वाले एलजी जी6 के ज़रिए ही कंपनियों से पहले मार्केट में अपनी पकड़ बना सकेगी।

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 के साथ कई स्मार्टफोन आते हैं। गूगल के पिक्सल हैंडसेट पिक्सल और पिक्सल एक्सएल इस प्रोसेसर के साथ आते हैं। वहीं, वनप्लस 3टी एक और हैंडसेट है जो इस प्रोसेसर से लैस है और इसे खासा सराहा भी गया है। आइए हम जाननें की कोशिश करते हैं कि एलजी जी6, पिक्सल एक्सएल (रिव्यू) और वनप्लस 3टी (रिव्यू) में कौन-कौन से अंतर हैं। इनमें से कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा।

प्रोसेसर के अलावा एलजी के नए फ्लैगशिप हैंडसेट में 5.7 इंच का क्वाड एचडी प्लस फुलविज़न डिस्प्ले है। इसमें कंपनी के नए यूएक्स 6.0 ओएस का इस्तेमाल हुआ है। एलजी का नया फ्लैगशिप हैंडसेट डॉल्बी विज़न को सपोर्ट करेगा। एलजी जी6 में एंड्रॉयड 7.0 नूगा का इस्तेमाल हुआ है। इसके ऊपर एलजी यूएक्स 6.0 स्किन इस्तेमाल की गई है। और यह पहला गैर-पिक्सल हैंडसेट है जो गूगल असिस्टेंट के साथ आता है। बैटरी क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। एलजी जी6 स्मार्टफोन को आईपी68 रेटिंग मिली है, यानी यह वाटर व डस्ट रेसिस्टेंट है। एलजी जी6 की कीमत और उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

(जानें: एलजी जी6 बनाम गूगल पिक्सल एक्सएल बनाम वनप्लस 3टी)


गूगल पिक्सल एक्सएल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.1 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम और पिक्सल इंप्रिंट फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट में 5.5 इंच का क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स378 सेंसर और पीडीएएफ से लैस है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो सोनी आईएमएक्स179 सेंसर से लैस है। पिक्सल एक्सएल 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज में आता है। यह आईपी53 रेटिंग के साथ आता है। यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है, लेकिन वाटरप्रूफ नहीं।


अब बात वनप्लस 3टी की। इसमें 5.5 इंच का (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.35 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ मौज़ूद है 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम। वनप्लस 3टी में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरे का सेंसर भी 16 मेगापिक्सल का ही है। इनबिल्ट स्टोरेज में ग्राहकों के पास 64 और 128 जीबी के विकल्प हैं। वनप्लस 3टी को पावर देने के लिए मौज़ूद है 3400 एमएएच की बैटरी। यह कंपनी के डैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
 
एलजी जी6 बनाम वनप्लस 3टी बनाम गूगल पिक्सल एक्सएल

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.70 इंच5.50 इंच5.50 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल12.3-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी6 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी64 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
3300 एमएएच3400 एमएएच3450 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 7.0एंड्रॉ़यड 6.0.1एंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन
1440x2880 पिक्सल1080x1920 पिक्सल1440x2560 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.705.505.50
रिज़ॉल्यूशन
1440x2880 पिक्सल1080x1920 पिक्सल1440x2560 पिक्सल
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
564401534

हार्डवेयर

प्रोसेसर
सिंग्गल-कोर1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
प्रोसेसर मॉडल
Qualcomm Snapdragon 821Qualcomm Snapdragon 821Qualcomm Snapdragon 821
रैम
4 जीबी6 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी64 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांनहींनहीं
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडी--
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
2000--

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल12.3-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश
हांएलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
-OxygenOS 3.5.3Pixel Launcher

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहां
एनएफसी
हांहांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहींनहींनहीं
यूएसबी ओटीजी
हांहांहां
सिम की संख्या
121
Wi-Fi Direct
हांनहींनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
नहींनहींनहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहां
बैरोमीटर
नहींनहींहां
टेंप्रेचर सेंसर
नहींनहींनहीं

सिम 2

सिम टाइप
-नैनो सिम-
4जी/ एलटीई
-हां-

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG G6, OnePlus 3T, Google Pixel XL, Smartphones
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  2. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  4. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  5. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  6. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  7. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  9. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.